Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी से मैच हारने के बाद रहाणे पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल का यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है और इस सीजन के लगातर मैच हारने के बाद अब टीम के कप्तान पर भारी जुर्माना भी लग गया है। इस सीजन में रॉयल्स के लिए अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है और उसका हर मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।

आईपीएल की आचार संहिता के तहत इस रॉयल्स की सत्र में यह पहला अपराध है और इसलिए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कल के मैच में रॉयल्स की जीत में धोनी सबसे बड़ी बाधा बन गए और टीम के लिए अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया और इसके बाद रायॅल्स को 8 रन से मैच गंवाना पड़ा है। रहाणे से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया था।

रहाणे के लिए यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है हर मैच में उनकी टीम मैच जीत के करीब जाकर हार रही है। रायॅल्स अंक तालिका में सबसे नीचे है और इस सीजन में उनको अभी भी पहली जीत की तलाश जारी है।इस सीजन में रॉयल्स के गेंदबाजों ने अपना दम दिखाना शुरू नहीं किया है और इसी वजह से टीम 200 रनों की स्कोर को भी बचाने में सफल नहीं हो रही है।कप्तान को आने वाले मैचों में नई रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा और इस सीजन की पहली जीत हासिल करनी होगी।



Herald