Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-12: इन दो फिसड्डी टीमों के बीच जयपुर में होगा मुकाबला, एक खोलेगी जीत का खाता

जयपुर। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू का इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में प्रदर्शन अभी तक खराब रहा है। दोनों ही टीमें अपने शुरुआत तीन-तीन मुकाबले गंवा चुकी हैं।

अब इस दोनों ही टीमों का मुकाबला आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले में एक-दूसरे को पछाडक़र टूर्नामेंट में जीत का अपना खाता खोलना चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स अभी तक इस संस्करण में अहम लम्हों पर विरोधी टीम पर शिकंजा कसने में असफल रही है। तीनों ही मैचों में टीम को अच्छी स्थिति के बावजूद हार का सामना करना पड़ा है।

अगर राजस्थान रॉयल्स को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो उसके खिलाडिय़ों विशेष रूप से स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स को शानदार प्रदर्शन करना होगा। वह अभी तक उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, मनन वोहरा, आर्यमन बिरला, राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, रियान पराग, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, शुभम रंजन, एश्टन टर्नर, महिपाल लोमरोर, जोफरा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कृष्ण गोपाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, प्रशांत चोपड़ा, ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी, वरुण आरोन, ओशन थॉमस, सुदेशान मिधुन।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू:विराट कोहली (कप्तान), अक्षदीप नाथ, मोइन अली, युजवेंद्र चहल, नाथन कोल्टर-नाइल, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, एबी डिविलियर्स, शिवम दूबे, गुरकीरत मान सिंह, हेटमेयर, हिम्मत सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, हेनरिक क्लासेन, मिलिंद कुमार, मोहम्मद सिराज, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, देवदत्त, बर्मन, नवदीप सैनी, टिम साउथी मार्कस स्टोइनिस, वाशिंगटन सुंदर और उमेश यादव।