Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेल, रसेल और हार्दिक ने नहीं, इस दिग्गज खिलाड़ी ने लगाया है आईपीएल-12 का सबसे लम्बा छक्का

खेल डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलरांउडर आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं, लेकिन जब इस सत्र में सबसे लम्बे लम्बा छक्का लगाने की बात आती है तो उसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कई युवा क्रिकेटरों को पछाडक़र अपनी बादशाहत साबित की है।

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तानी एमएस धोनी ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुए मैच के दौरान इस सत्र का सबसे लम्बा छक्का लगाया है। धोनी ने अपने बाजुओं की ताकत दिखाकर उमेश यादव की गेंद पर 111 मीटर लम्बा छक्का लगाया है। धोनी ने इस मामले में मुम्बई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया है।

हार्दिक पांड्या ने इस सत्र में इससे पहले 104 मीटर लम्बा छक्का लगाया था। इस सूची में तीसरे स्थान पर केकेआर के क्रिस लिन (102), चौथे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल (101) और पांचवें नम्बर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के उमेश यादव (101) हैं। भले ही आंद्रे रसेल अभी तक आईपीएल-12 में 41 छक्के लगा चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक एक भी 100 मीटर लम्बा छक्का नहीं लगाया है।

आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने महेन्द्र सिंह धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 48 गेंदों में 84 रनों की आतिशी पारी खेली। इस पारी में धोनी ने 5 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि धोनी की इस पारी के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को नजदीकी मुकाबले में एक रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम को आरसीबी से यह मुकाबला जीतने के लिए अन्तिम ओवर में 26 रन की जरुरत थी, लेकिन धोनी इस ओवर में केवल 24 रन ही बना सके।