खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (50) और कप्तान श्रेयस अय्यर (52) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की सहायता से दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फिरोजशाह कोटला मैदान में 16 रन से शिकस्त देकर आईपीएल-12 के प्लेऑफ में जगह बनाई। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल-12 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
इस मामले में मोहम्मद शमी की पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हसीन जहां ने लगाए ये आरोप
दिल्ली कैपिटलस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। शिखर धवन ने 37 गेंदों पर 50 रन रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंन पांच चौके और तीन छक्के लगाए जबकि कप्तान अय्यर ने 37 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की सहायता से 52 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सात विकेट पर 171 रन ही बना सकी।
रसेल और चावला के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड, अब वेस्टइंडीज का ये दिग्गज खिलाड़ी तोड़ सकता है आईपीएल का ये बड़ा रिकॉर्ड
इस हार के साथ ही बेंगलुरु आईपीएल के 12वें संस्करण के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। भारतीय कप्तान विराट कोहली के नेतृत्वी वाली बेंगलुरु टीम को 12 मैचों में आठवीं हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही बेंगलुरु टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
आतिशी पारी से हार्दिक पांड्या ने अपने नाम दर्ज करवाए ये बड़े रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टी-20 में हार का शतक जडऩे वाली पहली भारतीय टीम बन है। आरसीबी को 194 टी-20 मैचों में से 100 में हार का सामना करना पड़ा है जबकि उसे अभी तक 89 में जीत मिली है। टी-20 क्रिकेट में इस प्रकार का रिकॉर्ड बनाने वाली आरसीबी विश्व की तीसरी टी-20 टीम बन गई है। इससे पहले डर्बीशायर (101) और मिडिलसेक्स (112) के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है।