खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण अब अपने अन्तिम पड़ाव में पहुंच चुका है। इस टूर्नामेंट में अभी तक 48 मैच खेले जा चुके हैं और आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा।अब जल्द ही आईपीएल के प्ले ऑफ मैच शुरू होने वाले है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल-12 के सभी चार प्लेऑफ और महिला टी 20 चैलेंज के मैच आधे घंटे पहले शुरू करने का फैसला किया।
आईपीएल-12 के अपने विदाई मैच में डेविड वार्नर ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसका टूटना है लगभग नामुमकिन
बीसीसीआई ने प्लेऑफ मैचों को आधी रात से आगे जाने से रोकने के लिए उन्हें साढ़े सात बजे से शुरू करने का फैसला किया है। प्ले ऑफ मैचों में टॉस सात बजे होगा। अभी आईपीएल के लीग मैच रात आठ बजे शुरू होते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का पहला क्वालिफायर 7 मई को चेन्नई में खेला जाने वाला है। वहीं एलिमिनेटर और दूसरा क्वालिफायर विशाखापट्टनम में 8 और 10 मई को खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 12 मई को हैदराबाद में खेला जाएगा। आईपीएल के ये चारों प्ले ऑफ मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे।
जन्मदिन विशेष: रोहित शर्मा के इन रिकॉर्डों का टूटना है लगभग असंभव, ये हैं उनके क्रिकेट करियर की रोचक जानकारियां
इसके अलावा बीसीसीआई ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में 6 से 11 मई तक होने वाले चार महिला टी-20 चैलेंज मैच में से तीन मैच साढ़े सात बजे से शुरू करने का फैसला किया है। महिला टी-20 चैलेंज मैच सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी टीमें हिस्सा ले रही है।