Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण आईपीएल-12 से बाहर हो सकते हैं क्रिस गेल

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रिस गेल ने बुधवार को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में 36 गेंदों पर 63 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली।

अब केकेआर में शामिल हुआ ये तूफानी गेंदबाज, जोसफ अलजारी की तरह करेगा आईपीएल में डेब्यू

हालांकि उनकी इस पारी के बावजूद पंजाब को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी मैच के दौरान पंजाब के लिए एक और बुरी खबर भी आई है। इस मैच में क्रिस गेल चोटिल हो गए हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस चोट के कारण क्रिस गेल इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सत्र के शेष बचे मैचों से बाहर हो सकते हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म 83 का पहला लुक हुआ जारी, सोशल मीडिया पर मचा रहा है धूम

मीडिया की खबरों के अनुसार, क्रिस गेल को किंग्स इलेवन पंजाब की पारी 13वें ओवर में पीठ में खिंचाव की समस्या का सामना करना पड़ा। इस दौरान दर्द दर्ज ज्यादा होने के कारण उन्हें दवाई भी खानी पड़ी। इसके बाद अगली गेंद पर क्रिस गेल आउट होकर पवेलियन लौट गए।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हासिल की ये विराट उपलब्धि

मैच के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल को उनकी पीठ में दर्द है। इसी कारण वह मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान क्षेत्ररक्षण करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे। वहीं पंजाब के कोच श्रीधरन श्रीराम ने कहा है कि गेल की चोट का आगे आकलन किया जाएगा। अगर गेल आईपीएल के इस सत्र से बाहर होते हैं तो यह पंजाब टीम के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा।