Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-12 में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे इन दो क्रिकेटरों को मिली वेस्टइंडीज की विश्व कप टीम में जगह, पोलार्ड और नारायण को नहीं मिला इंग्लैंड का टिकट

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने वाले ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और क्रिस गेल को विश्वकप के लिए घोषित वेस्टइंडीज की टीम में जगह मिली है।

इस वजह से चेन्नई सुपरकिंग्स की सफलता का राज बताने से धोनी ने किया इंकार

आंद्रे रसेल अपनी बल्ले के दम पर आईपीएल-12 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चार मैचों में जीत दिलवा चुके हैं। आंद्रे रसेल दस मैचों की नौ पारियों में तीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 392 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट दो सौ से ऊपर का रहा है। वह इस सत्र में सबसे ज्यादा 41 छक्के लगा चुके हैं। वहीं क्रिस गेल किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से दस मैचों में 444 रन बना चुके हैं।

डिविलियर्स और स्टोइनिस की तूफानी पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए जेसन होल्डर की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में मुंबई इंडियन्स के कीरोन पोलार्ड और केकेआर के सुनील नारायण जगह बनाने में असफल रहे हैं।जबकि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल रहे निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमेयर को इस टीम में जगह मिली है।

क्या अजिंक्या रहाणे के बाद इनसे भी छिनेगी आईपीएल टीम की कप्तानी?

IPL12: राजस्थान के खिलाफ कोलकाता कर सकती है ये प्रयोग

वेस्टइंडीज टीम: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, एविन लुईस, आंद्रे रसेल, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, डेरेन ब्रावो, फेबियन एलन, केमार रोच, निकोलस पूरण, ओशाने थामस, शाई होप, शैनन गेब्रियल, शेल्डन कोटरेल और शिमरोन हेटमेयर।