Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोंटे कार्ला में रिकार्ड 12वें खिताब के लिये खेलेंगे नडाल

पेरिस
स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल एटीपी मोंटे कार्लाे मास्टर्स में अपने रिकार्ड 12वें खिताब के लिये उतरेंगे। नडाल बुधवार को पुरूष एकल के दूसरे राउंड में हमवतन रॉबर्टाे बतिस्ता के खिलाफ खेलेंगे। गत माह परीबा ओपन के पहले मैच से हटने के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट है। दूसरी वरीय स्पेनिश खिलाड़ी ने टूर्नामेंट से पूर्व कहा कि मेरा वर्ष मुश्किल भरा रहा है। मैं अभी नहीं बता सकता कि मैं कैसा हूं। मेरी कोशिश है कि मैं बढ़िया अभ्यास करूं और टूर्नामेंट के पहले मैच में अच्छा करूं। मुझे यकीन है कि अगुत के खिलाफ खेलना आसान नहीं होगा। अपने रिकार्ड 12वें खिताब के लिये मोंटे कार्लाे में खेल रहे स्पेनिश खिलाड़ी ने कहा,‘‘देखते हैं क्या होगा, फिलहाल मेरा ध्यान तो टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन करना है। मोंटे कार्लाे के निवासी और शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने भी घरेलू टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन का भरोसा जताया है। सर्बियाई खिलाड़ी ने कहा कि मैं यहां रहता हूं और घर में खेलना मुझे पसंद है। मोंटे कार्लाे कंट्री क्लब मेरे लिये पिछले 15 वर्षाें से ट्रेनिंग सेंटर रहा है। मैं यहां काम करने वाले हर व्यक्ति को जानता हूं।