इंटरनेट डेस्क। 30 मई से क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज इंग्लैंड वेल्स में होने जा रहा है। जिसके लिए सभी टीमें मैदान में जमकर पसीना बहाती नजर आ रही है। इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कल 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। विश्वकप के लिए विराट कोहली को कप्तानी सौंपी गई है। विश्वकप में धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, विजयशंकर को शामिल किया गया है।भारत 5 जून को पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। इसी बीच आपको बता दें कि ये विश्व कप कुछ भारतीय खिलाड़ियों का अंतिम विश्व कप हो सकता है। तो आइए नजर डालिए....
दिनेश कार्तिक : कार्तिक ने पंत को पछाड़ कर इस विश्वकप टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। कार्तिक विश्वकप में भारत के दूसरे विकेटकीपर है। कार्तिक का भी 12वां विश्वकप अंतिम हो सकता है। कार्तिक ने कई मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। इस कारण उन्हें विश्वकप टीम में शामिल किया गया है।
महेन्द्र सिंह धोनी: टीम इंडिया के सबसे सफल पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फीनिशर धोनी का 12वां विश्वकप अंतिम हो सकता है। क्योंकि धोनी की उम्र 35 से अधिक की हो चुकी है और अब 2019 के बाद 2023 में विश्व कप खेला जाएगा। ऐसे में धोनी की उम्र 40 पार कर चुकी होगी। इस कारण धोनी का ये अंतिम विश्वकप हो सकता है।
शिखर धवन: बाएं हाथ के आक्रामक ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के लिए भी ये 12वां विश्वकप अंतिम हो सकता है। धवन की उम्र विश्वकप शुरू होने तक 34 साल हो जाएगी। ऐसे में अगले विश्वकप तक उनकी उम्र और बढ़ जाएगी।
केदार जाधव: इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्वकप के लिए केदार जाधव का नाम चौकाने वाला है। केदार जाधव एक हरफनमौला खिलाड़ी है। जाधव ये विश्वकप 34 की उम्र में खेल रहे है। उसके बाद अगला विश्वकप चार साल बाद खेला जाएगा। ऐसे में इनकी उम्र बढ़ जाएगी ऐसे में जाधव का ये अंतिम विश्वकप हो सकता है।
Herald