Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं आईपीएल-12 की ये तस्वीरें

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण अपने परवान पर चढ़ चुका है। अभी तक इस टूर्नामेंट में 17 मैचे खेले जा चुके हैं और आज दो मुकाबले खेले जाने वाले हैं।

भारत ही नहीं विदेश में भी इंडियन प्रीमियर लीग लोकप्रिय है। इसी कारण तो विदेश खिलाड़ी अन्य लीगों के मुकाबले इसमें खेलने को वरीयता देते हैं। इस टूर्नामेंट के मैच देखने के लिए दर्शक विशेष तैयारी के साथ मैदान पर आते हैं। वहीं खिलाडिय़ों के परिवार के लोग भी मैच देखने के लिए मैदान पर आने का मौका नहीं चूकते हैं।

खिलाडिय़ों की पत्नियां अपने पति को उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान पर मौजूद रहती है। महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका को अक्सर मैच के दौरान स्टेडियम पर देखा जा सकता है।

मैच के दौरान कैमरामैन की नजरें भी विशेष रूप से इन्हीं पर रहती हैं। इसी दौरान कई ऐसी घटनाएं और फोटो भी आती है जो लम्बे वक्त तक याद रहती है। आज मैचों के दौरान खींची गई उन फोटोज का जिक्र करने जा रहे है तो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

आईपीएल के एक मैच के दौरान तो महेन्द्र सिंह धोनी के प्रशंसकों की उनके प्रति दीवानगी देखी गई। इस मुकाबले में कुछ प्रशंसक धोनी के पैर छूने के लिए मैदान में ही घुस गए।

वहीं मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका एक मैच के दौरान अपनी बेटी के साथ मैदान पर दिखाई दी। इस फोटो में रोहित-रितिका की बेटी बहुत क्यूट दिखाई दे रही है।

मुम्बई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच और जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे को भी खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए देखा गया।