Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-12 में रॉयल चैलेंजर्स के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

खेल डेस्क। तेज गेंदबाज लसित मलिंगा (31 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (40) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 37) की शानदार पारियों की मदद से तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल-12 के मुकाबले में पांच विकेट से शिकस्त दी।

इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस संस्करण से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। बेंगलुरु को आठ मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा है। अब वह बाकी बचे छह मैच जीतने के बावजूद भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एबी डिविलियर्स (75) और मोईन अली (50) की शानदार पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की यह आठ मैचों में पांचवीं जीत है और 10 अंकों के साथ वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

रॉयल चैलेंजर्स की ओर से मैच में डिविलियर्स और मोईन ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की। डिविलियर्स ने 51 गेंदों पर 75 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए। वहीं मोईन ने केवल 32 गेंदों पर 50 रन बनाए। मोईन ने अपनी पारी में पांच छक्के भी लगाए। मुम्बई की ओर से मलिंगा ने चार ओवर में 31 रन पर चार विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।