Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-12 के अपने विदाई मैच में डेविड वार्नर ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसका टूटना है लगभग नामुमकिन

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के महत्वपूर्ण मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 45 रन से शिकस्त देकर सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को शानदार विदाई दी है।

आईपीएल-12 के अपने विदाई मैच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 56 गेंदों पर 81 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। उनकी इस पारी की सहायता से सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 212 रन बनाए।

जन्मदिन विशेष: रोहित शर्मा के इन रिकॉर्डों का टूटना है लगभग असंभव, ये हैं उनके क्रिकेट करियर की रोचक जानकारियां

इसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब राशिद (21 रन पर तीन विकेट), खलील अहमद (40 रन पर तीन विकेट) और संदीप शर्मा (33 रन पर दो विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर केवल 167 रन ही बना सकी। उसकी ओर से लोकेश राहुल ने 56 गेंदों में 79 रन बनाए।

इससे पहले आईपीएल-12 के अपने अन्तिम मैच में डेविड वॉर्नर ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे तोडऩा किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होगा। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगातार आठवां अर्धशतक लगाया है। वह आईपीएल में ऐसा करने वाले एक मात्र बल्लेबाज है।

इससे पहले वार्नर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लगातार 7 और चेन्नई के खिलाफ लगातार 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। यहीं नहीं वह आईपीएल के पिछले चार सत्र में 22 बार 50 से ज्यादा रन की पारियां खेल चुके हैं।आईपीएल-12 में डेविड वार्नर ने 12 मैचों में सबसे ज्यादा 692 रन बनाए हैं। इस सत्र में उन्होंने एक शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।