Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस 12वीं कक्षा के छात्र के नाम दर्ज है आईपीएल का ये रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग युवा खिलाडिय़ों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का सबसे अच्छा मंच है। इसी के माध्यम से कई युवा खिलाडिय़ों ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इसमें प्रमुख नाम भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं।

आईपीएल में 11 साल बाद टूटा पाकिस्तानी क्रिकेटर सोहेल तनवीर का ये कीर्तिमान, जोसेफ ने बना डाले ये दो बड़े रिकॉर्ड

अब एक युवा खिलाड़ी ने आईपीएल के डेब्यू मैच में अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है। ये बंगाल के युवा क्रिकेट प्रयास राय बर्मन है। उन्होंने हाल ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था। प्रयास ने 16 साल 157 दिन की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इस गेंदबाज ने चहल से छीनी पर्पल कैप, अभी तक हासिल कर चुके हैं इतने विकेट

31 मार्च को सनराइर्ज हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में प्रयास बर्मन हालांकि अपनी छाप छोडऩे में असफल रहे। इस मुकाबले में उन्होंने पहले गेंदबाजी में चार ओर में बिना कोई विकेट लिए 56 रन खर्च किए। इसके बाद 24 गेंदों का सामना करने के बाद वह केवल 19 रन ही बना सके।

IPL12: अलजारी के सामने सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने टेंक दिए अपने घुटने, नहीं चल पाया कोई भी खिलाड़ी

इस खिलाड़ी के साथ रोचक बात ये है कि उन्होंने आईपीएल में हिस्सा लेने के साथ ही 12 की परीक्षा भी दी। प्रयास राय बर्मन अपने खेल के साथ पढ़ाई का पूरा ध्यान रख रहे हैंं। कोलकाता निवासी बर्मन ने हाल ही में बोर्ड की परीक्षा में भी हिस्सा लिया था।