खेल डेस्क। भले ही सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दिलाने में असफल रहे हो, लेकिन इस कंगारू बल्लेबाज ने अपने नाम उपलब्धि दर्ज कर वाली है। मैच में एक बार फिर से वार्नर ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।
विश्व कप: भारतीय टीम घोषित, कार्तिक, जडेजा और विजय शंकर को मिली जगह, इन खिलाडिय़ों का टूटा दिल
अपनी अर्धशकीय पारी के माध्यम से डेविड वार्नर ने आईपीएल-12 में चार हजार रन पूरे किए। इस संस्करण में वह इस आंकड़े को छूने वाले पहले बल्लेबाज हैं। डेविड वार्नर ने 80 की औसत से सात मैचों में ये आंकड़ा हासिल किया। वह अभी तक इस संस्करण में चार अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं।
आईपीएल-12 में रॉयल चैलेंजर्स के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन ही बना सकी। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कागिसो रबादा (22 रन पर चार विकेट), कीमो पॉल (17 रन पर तीन विकेट) और क्रिस मौरिस (22 रन पर तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में केवल 116 रन पर आउट हो गई।
भारत की विश्व कप टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे राजस्थान के ये दो तेज गेेंदबाज
केन विलियसम्स की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने तो अपने अन्तिम आठ विकेट तो केवल 15 रन जोडक़र ही गंवा दिए। इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स के आठ मैचों में 10 अंक हो गए हैं और वह आईपीएल-12 की अंक तालिका में टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं सनराइजर्स को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।