खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में अभी तक 14 मैच खेले जा चुके हैं और आज तीन-तीन बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टूर्नामेंट का 15वां मुकाबला होगा।
टूर्नामेंट में अभी तक के प्रदर्शन की बात की जाए तो चेन्नई सुपरकिंग्स शुरुआत तीन मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर है। जबकि विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फिसड्डी साबित हुई है। वह लगातार चार मैचों में शिकस्त के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे हैं।
अगर बल्लेबाजों के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात की जाए तो इसमें सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो शीर्ष पांच बल्लेबाजों में पहले दो स्थान पर बने हुए हैं। डेविड वार्नर ने तीन मैचों में 254 बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है। वैसे टूर्नामेंट में गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात की जाए तो शीर्ष पांच में तीन स्पिन गेंदबाजों ने शुरुआती तीन स्थानों पर जगह बनाई है।
ऑरेंज कैप के दावेदार: खिलाड़ी टीम मैच रन 1 डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद 3 254 2 जॉनी बेयरस्टो सनराइजर्स हैदराबाद 3 198 3 आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 3 159 4 ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स 4 153 5 संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स 3 140
श्रीलंकाई बोर्ड के इस फैसले से मुम्बई इंडियंस को लगा बड़ा झटका
पर्पल कैप के दावेदार: खिलाड़ी टीम मैच विकेट 1 युजवेंद्र चहल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 4 8 2 इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स 3 6 3 श्रेयस गोपाल राजस्थान रॉयल्स 4 6 4 कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स 4 6 5 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 3 6