Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-12 के ये छह कप्तान खेलेंगे विश्वकप, ये दो खिलाड़ी करेंगे अपनी राष्ट्रीय टीमों का नेतृत्व 

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित हो चुकी है। वैसे 15 सदस्सीय इस टीम का चयन इंडियन प्रीमियर लीग में प्रदर्शन के आधार पर नहीं किया गया है, लेकिन देखने वाली बात ये है कि इस टीम में उन पांच खिलाडिय़ों का चयन किया गया है तो आईपीएल-12 में अभी तक विभिन्न टीमों की कप्तानी कर चुके हैं।

भारत की विश्वकप टीम में चयन नहीं होने के बाद इस खिलाड़ी ने दिखाया अपना दम, पंजाब ने राजस्थान को हराया

विश्व कप के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, 15 सदस्यों में शामिल हैं ये दिग्गज

आईपीएल के 12वें संस्करण में रोहित शर्मा मुम्बई इंडियंस, विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु, दिनेश कार्तिक कोलकाता नाइटराइडर्स, महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और भुवनेश्वर कुमार इस टूर्नामेंटों के शुरुआत मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं। वैसे एक और आईपीएल कप्तान का विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है वो हैं न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन। केन विलियम्सन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। उन्हें विश्व कप के लिए कीवी टीम की कप्तानी भी सौंपी गई है।

वहीं भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे। वैसे राजस्थान रॉयल्स को छोडक़र आईपीएल की प्रत्येक टीम से किसी ने किसी खिलाड़ी का भारतीय टीम में चयन हुआ है। भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी।

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और रवीन्द्र जडेजा।