खेल डेस्क। इंग्लैंड में आईसीसी वनडे विश्व कप शुरू होने में अब दो महीनों से भी कम का समय बचा है। 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए टीमों की घोषणा होना शुरू हो गई है।
आईपीएल-12: इन खिलाडिय़ों के सिर पर सजी हुई हैं ऑरेंज और पर्पल कैप, ये टीम है टॉप पर
इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम घोषित करने वाला पहला देश न्यूजीलैंड बन गया है। न्यूजीलैंड ने क्रिकेट विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम में युवा खिलाड़ी टॉम ब्लंडेल को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में शामिल किया है। इस टूर्नामेंट में कीवी टीम की कप्तानी केन विलियम्सन करेंगे। वहीं टीम में अनुभवी खिलाड़ी रोस टेलर और मार्टिन गुप्टिल को भी जगह दी गई है।
आईपीएल-12: श्रेयस गोपाल ने की इस दिग्गज खिलाड़ी के रिकॉर्ड की बराबरी
कोच गैरी स्टीड ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि हमने आईसीसी विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि यह कीवी टीम विश्व कप में आगे तक जाने में सक्षम है। यदि हम अपनी क्षमता के अनुसार खेल सके तो न्यूजीलैंड को गौरवान्वित करेंगे। कीवी टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत एक जून को कार्डिफ में श्रीलंका के खिलाफ करेगी।
रॉयल चैलेंजर्स के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट ने बनाया ये कीर्तिमान
विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डे ग्रांडहोमे, लॉकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निशोल्स, मिशेल सेंटलेर, ईश सोढ़ी और टिम साउथी।