आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज की जाएगी। 30 मई से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, उस पर अटकलें तेज हो गयी हैं। इसी बीच पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंट्रेटर संजय मांजरेकर ने अपनी टीम चुनी है।
मांजरेकर ने बदले खिलाड़ी

संजय मांजरेकर ने अपनी पिछली टीम में अंबाती रायडू को जगह नहीं दी थी। न्यूजीलैंड में अच्छी बल्लेबाजी के बाद रायडू घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ्लॉप रहे थे। लेकिन अब मांजरेकर ने अपना मन बदल लिया है।
आईपीएल में विजय शंकर के फ्लॉप होने के बाद संजय मांजरेकर विश्व कप में अंबाती रायडू को ही नंबर चार पर खेलते देखना चाहते हैं। उन्हें विजय शंकर को अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
तीन स्पिनर को जगह

इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थिति होने के बावजूद संजय मांजरेकर ने अपनी टीम में तीन स्पिन गेंदबाजों को जगह दी है। इसमें कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल के साथ रविन्द्र जडेजा भी हैं।
जडेजा को न्यूजीलैंड दौरे पर एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें टीम में जगह भी नहीं मिली थी लेकिन हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उन्हें मौका दिया गया।
ये खिलाड़ी रहेंगे बेंच

संजय मांजरेकर ने अपनी टीम में प्लेइंग इलेवन और बेंच पर रहने वाले खिलाड़ियों का नाम अलग- अलग बताया है। बेंच पर बैठने वाले खिलाड़ियों में रविन्द्र जडेजा, ऋषभ पंत, केएल राहुल और भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल है।
इस प्रकार है संजय मांजरेकर की टीम:
प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी
अन्य: केएल राहुल, भुवनेश्वर कुमार, ऋषभ पन्त, रविन्द्र जडेजा
My Indian WC XI.
Rohit
Shikhar
Virat
Rayudu
Kedar
Hardik
Dhoni
Kuldeep
Shami
Chahal
BumrahJadeja
Rahul
Pant
Bhuvi.Note: Changed my mind on Shankar.
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) April 15, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post संजय मांजरेकर ने विश्व कप के लिए चुनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम, कहा ये 4 खिलाड़ी नहीं होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा appeared first on Sportzwiki.