Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये 150 खिलाड़ी आईसीसी विश्व कप में दिखाएंगे अपना दम, सभी दस देशों ने घोषित की अपनी-अपनी टीम

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप का रोमांच 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाला है। क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए इसमें हिस्सा लेने वाले सभी दस देशों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सबसे आखिरी में अपनी टीम की घोषणा की है। हालांकि इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी प्रारम्भिक टीम की ही घोषणा की है। इंगलैंड बोर्ड इस टीम में कुछ बदलाव कर सकता है। विश्व कप के लिए सबसे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी टीम घोषित की थी।

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डे ग्रांडहोमे, लॉकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निशोल्स, मिशेल सेंटलेर, ईश सोढ़ी और टिम साउथी।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कारे, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन, नाथन कूल्टर नाइल, जासन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम जाम्पा।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और रवीन्द्र जडेजा।

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तामिम इकबाल, लिटन दास, सौम्या सरकार, मुशफिकर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, शाकिब अल हसन, मोहम्मद मिथुन, शब्बीर रहमान, मुसद्दक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, रूबेल हुसैन, मुस्ताफिजूर रहमान, अबु जायेद।

श्रीलंका: दिमुथ करूणारत्ने (कप्तान), लसित मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, तिषारा परेरा, कुशल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, कुशल मेंडिस, इसुरू उदाना, मिलिंडा सिरिवर्धना, अविष्का फर्नांडो, जीवन मेंडिस, लाहिरू तिरिमाने, जेफरी वेंडरसे, नुवान प्रदीप और सुरंगा लकमल।

इंग्लैंड: ईयोन मोर्गन, जोस बटलर, मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, टॉम कुरेन, जो डेनले, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जैसन राय, बेन स्टोक्स, डेविड विले, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, आबिद अली, बाबर आजम, शोएब मलिक, हारिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, जुनैद खान और मोहम्मद हसनैन।

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डि कॉक, जेपी डुमिनी, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनिच नॉर्टजे, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, डेल स्टेन, इमरान ताहिर, रासी वान डेर।

अफगानिस्तान: गुलबदिन नाइब (कप्तान), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, असगर अफगान, हशमतुल्लाह शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान, समीउल्लाह शिनवारी, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान।

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, एविन लुईस, आंद्रे रसेल, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, डेरेन ब्रावो, फेबियन एलन, केमार रोच, निकोलस पूरण, ओशाने थामस, शाई होप, शैनन गेब्रियल, शेल्डन कोटरेल और शिमरोन हेटमेयर।