Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के लिए हरभजन ने चुनी 15 सदस्यी भारतीय टीम, इस युवा तेज गेंदबाज को दी जगह

इनदिनों देश में आईपीएल 2019 खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद विश्व कप 2019 खेला जाना हैं. विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 15 अप्रैल सोमवार को होना है. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने विश्व कप 2019 के लिए अपनी 15 सदस्यी टीम का ऐलान किया है. बता दें, कि हरभजन सिंह ने यह टीम आजतक को दिए गये अपने एक बयान में चुनी है.

हरभजन की टीम में नवदीप सैनी शामिल 

बता दें, कि हरभजन सिंह ने नवदीप सैनी को अपनी टीम में रखा है. उन्होंने चौथे तेज गेंदबाज के रूप में नवदीप सैनी को टीम में जगह दी है. बता दें, कि नवदीप सैनी ने आईपीएल 2019 में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. वह आईपीएल 2019 में 6 मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 4 विकेट हासिल किये हैं. इस दौरान उनका इकॉनामी रेट 7.5 का रहा है.

कार्तिक और पंत को नहीं दी जगह 

हरभजन सिंह ने सभी को हैरान करते हुए दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को अपनी 15 सदस्यी टीम में नहीं चुना है. जो भी दिग्गज अपनी टीम चुन रहा है. उसमे ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक में से किसी एक खिलाड़ी को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दे रहा है, लेकिन इस मामले में हरभजन सिंह की सोच बिल्कुल अलग है. वह बैक-अप विकेटकीपर के रूप में ना, तो ऋषभ पंत को टीम में मौका दे रहे हैं और ना ही दिनेश कार्तिक को मौका दे रहे हैं. उनकी टीम में बैक-विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल है.

बता दें, कि हरभजन सिंह की इस विश्व कप टीम में विजय शंकर और रविन्द्र जडेजा को भी जगह मिली है. वहीं टीम की कप्तानी विराट कोहली को मिली है.

इस प्रकार है विश्व कप के लिए हरभजन सिंह की टीम 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केएल राहुल, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा और नवदीप सैनी

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विश्व कप के लिए हरभजन ने चुनी 15 सदस्यी भारतीय टीम, इस युवा तेज गेंदबाज को दी जगह appeared first on Sportzwiki.