Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, 15 सदस्यों में शामिल हैं ये दिग्गज

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद अब इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप के लिए बांग्लादेश टीम की भी घोषणा हो गई है। क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए बांग्लादेशी टीम में युवा तेज गेंदबाज अबु जायेद को शामिल किया गया है।

आईपीएल-12: ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने डेविड वार्नर

25 साल के युवा तेज गेंदबाज जायेद ने पिछले वर्ष ही अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से टेस्ट में पदार्पण किया था। वह अब तक तीन टी-20 मैच भी खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक एकदिवसीय क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं आखिरी बार सितंबर में एशियाई कप में बांग्लादेश के लिए खेलने वाले बल्लेबाज मुसद्दक हुसैन की 15 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है।

विश्व कप: भारतीय टीम घोषित, कार्तिक, जडेजा और विजय शंकर को मिली जगह, इन खिलाडिय़ों का टूटा दिल

टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा को सौंपी गई है। इस टीम में कप्तान मशरफे मुर्तजा के अलावा तामिम इकबाल, लिटन दास, सौम्या सरकार, मुशफिकर रहीम, महमूदुल्लाह और शाकिब अल हसन जैसे अनुभवी खिलाडिय़ों को बरकरार रखा गया है। बांग्लादेश विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत दो जून को दक्षिण अफ्रीका को करेगी। इससे पहले विश्वकप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई थी।

आईपीएल के आखिरी चरण में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स को लगेगा झटका

टीम : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तामिम इकबाल, लिटन दास, सौम्या सरकार, मुशफिकर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, शाकिब अल हसन, मोहम्मद मिथुन, शब्बीर रहमान, मुसद्दक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, रूबेल हुसैन, मुस्ताफिजूर रहमान, अबु जायेद।