खेल डेस्क। क्रिकेट का महाकुंभ आईसीसी वनडे विश्वकप शुरू होने में अब दो महीनों से भी कम का समय बचा है। 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीमों की घोषणा होना शुरू हो गई है। 2015 विश्वकप की उपविजेता न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वहीं टीम इंडिया की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम का चयन 15 अप्रैल को मुंबई में किया जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स ने की इस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी, नहीं टूट रहा है हार क्रम
प्रशासकों की समिति और पदाधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक के दौरान इस बात का निर्णय लिया है। हालांकि विश्व कप टीम की घोषणा करने की अन्तिम तारीख 23 अप्रैल है, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आठ दिन पहले ही टीम की घोषणा करने का निर्णय लिया है।
IPL12: अलजारी के सामने सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने टेंक दिए अपने घुटने, नहीं चल पाया कोई भी खिलाड़ी
इस टूर्नामेंट के लिए विराट कोहली को ही टीम इंडिया की कप्तानी मिलने की पूरी संभावना है। बताया जा रहा है कि दो नामों के अलावा टीम के अन्य खिलाडिय़ों पर सहमति बन चुकी है। वहीं विकेटकीपर के रूप में महेन्द्र सिंह धोनी का टीम में चुना जाना भी लगभग तय है।
विश्व की नम्बर वन टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
संभावित टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू / लोकेश राहुल, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत/ दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, केदार जाधव और विजय शंकर।