Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दीक्षा मोरक्को में संयुक्त 17वें स्थान पर

रबात (मोरक्को)
भारत की दीक्षा डागर रविवार को यहां लला मरयम गोल्फ कप के अंतिम दिन पार 73 के स्कोर के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर रही। दीक्षा का कुल स्कोर पार 292 रहा। उन्नीस साल की यह भारतीय गोल्फर दो दौर के बाद शीर्ष तीन में चल रही थी। भारत की ही त्वेसा मलिक अंतिम दौर में तीन अंडर 70 के स्कोर से कुल सात ओवर 299 के स्कोर के साथ संयुक्त 41वें स्थान पर रही। आस्था मदान ने 77 के स्कोर से कुल नौ ओवर 301 के स्कोर के साथ संयुक्त 50वां स्थान हासिल किया।