आज आईपीएल में एक शानदार मुकाबला हुआ. आखिरी गेंद तक समझ नहीं आया मैच किसके पक्ष में जाएगा या कौन मैच जीतेगा. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. आईपीएल में कप्तान के रूप में ये महेंद्र सिंह धोनी की 100 वीं जीत है.
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने 26 गेंदों पर एक चौके की मदद से 28 रन बनाए. वह टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे. उनके अलावा जोस बटलर ने 23 रनों की पारी खेली. अंत में श्रेयस गोपाल ने सात गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 19 रनों की पारी खेल टीम को 150 के पार पहुंचाया.
चेन्नई के लिए दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए

चेन्नई के लिए दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए. मिशेल सेंटनर को एक सफलता मिली.चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शुरुआत में ही अपने चार विकेट गंवा दिए. सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन के आउट होने के बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी करने आए. चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी. रवींद्र जडेजा (नाबाद 9) ने निर्णायक ओवर फेंकने आए बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर छक्का मारा.
रवींद्र जडेजा ने ऐसा छक्का मारा उड़ गए सबके होश

इसके बाद गेंदबाज और बल्लेबाज मैदान पर ही गिर गए. धोनी दौड़ के उनके पास गए और उनको भागने के लिए कहने लगे. लेकिन गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गई और छक्का चल गया. ये वीडियो देख कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी.
यहाँ देखें वीडियो
— Aditya Tiwari (@AdityaT88147304) April 11, 2019
इसके बाद धोनी आउट हो गए. फिर बल्लेबाजी करने आए मिचेल सेंटनर ने छक्का लगाया और मैच जीता ले गए. इससे पहले मैदान पर जमकर बवाल हुआ. महेंद्र सिंह धोनी ने बीच मैदान पर डगआउट छोड़ कर आ गए थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post वीडियो: 19.1 गेंद पर जडेजा के लेटे हुए छक्के ने बेन स्टोक्स को भी लेटाया, धोनी ने दी ये प्रतिक्रिया appeared first on Sportzwiki.