Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग बोले- धोनी पर जुर्माना काफी नहीं, लगना चाहिए था 2-3 मैचों का बैन

नई दिल्ली 
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी को अंपायर उल्हास गांधे से मैदान पर बहस करने के मामले में आसानी से छोड़ दिया गया, जबकि उन पर ‘दो से तीन मैचों का प्रतिबंध’ लगाकर उदाहरण पेश किया जाना चाहिए था.

धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान अंपायर उल्हास गांधे के फैसले को चुनौती देने डगआउट से निकलकर मैदान पर आ गए. मैच के दौरान मैदानी अंपायर से बहस करने के बावजूद प्रतिबंध से बच गए, लेकिन उन्हें मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ा.

धोनी की इस हरकत लभगभ सभी ने आलोचना की, लेकिन सहवाग मौजूदा दौर के पहले बड़े भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने उनकी निलंबन की मांग की.

सहवाग ने ‘क्रिकबज’ वेबसाइट से कहा, ‘मुझे लगता है धोनी को आसानी से छोड़ दिया गया और उन्हें 2-3 मैचों के लिए प्रतिबंधित किया जाना चाहिए था. क्योंकि अगर उन्होंने आज ऐसा किया है तो कोई दूसरा क्रिकेटर कल ऐसा कर सकता है. ऐसे में अंपायर का क्या महत्व रह जाएगा.’

सहवाग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें आईपीएल के कुछ मैचों से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए था, जिससे उदाहरण पेश हो सके. मैदान में उतरने की जगह उन्हें बाहर रह कर चौथे अंपायर के वॉकी टॉकी से बात करनी चाहिए थी.’