Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई टी20 लीग के दूसरे सत्र के लिए 11 खिलाड़ी रिटेन

मुंबई
युवा खिलाड़ी पृथ्वी साव और श्रेयस अय्यर उन 11 खिलाड़यिों में शामिल हैं जिन्होंने 14 मई से यहां शुरू हो रही मुंबई टी20 लीग के दूसरे सत्र के लिए आठ फें्रचाइजी टीमों ने रिटेन किया है। लीग की वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार प्रत्येक टीम दो खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थी लेकिन नार्थ मुंबई पैंथर्स ने चार मई को खिलाड़ियों की नीलामी से पहले सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन करने का फैसला किया। पहले सत्र के विजेता ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नार्थ ईस्ट ने बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज आकाश पार्कर को रिटेन किया है। शिवाजी पार्क लायंस ने आलराउंडर शिवम दुबे और मुंबई के रणजी कप्तान सिद्धेश लाड को अपने साथ बरकरार रखा है। नमो बां्रदा ब्लास्टर्स ने फार्म में चल रहे अय्यर को टीम के साथ जोड़े रखा है जो अभी इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल रहे हैं। टीम ने इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एकनाथ केरकर को भी रिटेन किया है। सोबो सुपरसोनिक्स ने जय बिस्टा और ध्रुमिल मातकर जबकि नार्थ मुंबई पैंथर्स ने सिर्फ पृथ्वी को रिटेन किया है। एआरसीएस अंधेरी ने आलराउंडर शुभम रंजने और तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को अपने साथ जोड़े रखा है। यह पहले ही घोषणा हो चुकी है कि दूसरे सत्र में दो ओर टीमें लीग से जुड़ेंगी।