1 साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे डेविड वार्नर ने अभी तक इस आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी की है. जिस कारण वार्नर के पास इस बार का ऑरेंज कैप भी है. वार्नर अभी तक इस आईपीएल में 2 बार पचास का आंकड़ा और एक बार 100 रन का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं.
1 साल के बैन के बाद वार्नर कर रहे हैं वापसी

वार्नर पिछले साल गेंद के साथ छेड़छाड़ के मामले में फंस गये थे. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने उनपर 1 साल का बैन लगा दिया गया था. वार्नर के साथ बैन झेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी थे. बैन के बाद वापसी कर रहे डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले मैच में 85 रन बनाये थे, जिसके बाद वो दूसरे मैच में भी वार्नर ने 69 रन बनाये थे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपनी लय बरक़रार रखते हुए वार्नर ने 100 रनों का आंकड़ा छुआ था. .
हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने की वार्नर की तारीफ

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण अपनी टीम के प्रद्रर्शन के काफ़ी खुश हैं उन्होंने वार्नर की तारीफ करते हुए कहा कि
“डेविड वार्नर एक बड़े खिलाड़ी हैं वो एक साल का बैन झेलने के बाद तो वो और भी बेहतर खेल रहे हैं. उनका काम करने का तरीका बहुत ही अच्छा है. उनके काम करने के तरीके को आप एक उदाहरण की तरह पेश कर सकते हो. मैंने उनके आँखों में रन बनाने के लिए बहुत भूख देखीं है. वार्नर अपने फिटनेस के ऊपर बहुत काम करते हैं”.
जॉनी बैरेस्टो और मोहम्मद नबी की भी लक्ष्मण ने की तारीफ

वार्नर के अलावा लक्ष्मण ने टीम के दूसरे ओपनर बैरेस्टो और आलराउंडर नबी की भी तारीफ करते हुए कहा कि
” जॉनी बैरेस्टो हमारे टीम के लिए एक नए और शानदार खिलाड़ी हैं. वो भी वार्नर की तरह की बल्लेबाजी करते हैं. उनके आने से हमारी ओपनिंग जोड़ी बहुत अच्छी हो गयी हैं. राशिद खान हमारे लिए मुख्य स्पिनर हैं, लेकिन नबी का बैंगलोर के खिलाफ प्रद्रर्शन बहुत ही शानदार रहा था.”.
The post वीवीएस लक्ष्मण ने विराट कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया टी-20 का सबसे फिट और विस्फोटक बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.