विश्व कप 2011 ये वो साल जब भारतीय क्रिकेट टीम ने 28 साल बाद विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. दो अप्रैल को ही भारत ने श्री लंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया था. भारतीय टीम की इस शानदार जीत का गवाह मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बना था.
उस समय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे. ये विश्व कप भारती क्रिकेट के महान खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का आखिरी विश्व कप था. आज उस जीत के 8 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को एक मैसेज दिया है. क्या है ये मैसेज आइए हम आपको बताते हैं.
क्या कहा सचिन ने?

विश्व कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका ने 274 रन बनाए थे. इसमें महेला जयवर्धने के 103 रन शामिल थे. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी. और उसने 31 रन पर दो विकेट खो दिए थे.
“मैं ईमानदारी से कहूँ तो मुझे नहीं पता मैं कहाँ से शुरू करूं और क्या कहूँ. वो दिन हमारी लाइफ का इतना बड़ा दिन था. खासकर मेरी लाइफ का बहुत बड़ा दिन था. मेरी लाइफ के इतने बड़े दिन रहे हैं क्रिकेट फिल्ड के लेकिन इतना बड़ा दिन देखा नहीं है अपने क्रिकेट लाइफ में”
“इस जीत को 8 साल पूरे हुए हैं. अब फिर विश्व कप होने वाला है, जो भी टीम वहां जाएगी वो हमारी टीम होगी और मैं चाहता हूँ. जो विश्व कप में हमारी टीम जाए वो जो भारतीय टीम की टीशर्ट पर जो तीन स्टार हैं. तीन विश्व कप जीत के चिन्ह उसे चार कर के वापस आएं.”
यहाँ देखें वीडियो
Best moment of my cricketing life.
@cricketworldcup @BCCI pic.twitter.com/WByz1Y4cxX
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 2, 2019
सहवाग और सचिन फाइनल में जल्दी आउट हो गए थे

सहवाग और सचिन वापस लौट चुके थे. इसके बाद गौतम गंभीर और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की. फिर 22वें ओवर में कोहली भी आउट हो गए. इसके बाद चौथे विकेट के लिए धोनी ने गंभीर के साथ मिलकर 109 रनों की पार्टनरशिप की.
गंभीर 97 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह ने मैच खत्म किया था.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post विश्व कप 2011 की इस घटना को याद कर 8 साल बाद भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.