भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। 28 साल बाद वह पहला मौका था जब भारतीय टीम ने क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। टीम अगले महीने से फिर विश्व कप में उतरेगी लेकिन उससे पहले 2011 विजेता टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने उस जीत पर बयान दिया है।
औसत क्रिकेट खेली थी

विश्व कप 2011 के ग्रुप मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका से हार मिली वहीं इंग्लैंड से मुकाबले टाई रहा था। इसके अलावा आयरलैंड और नीदरलैंड से जीतने के लिए भी टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। उस टूर्नामेंट के बारे में कोच गैरी कर्स्टन ने आईसीसी की वेबसाइट से कहा
“हमने टूर्नामेंट के माध्यम से औसत खेला था। वास्तव में अच्छा क्वार्टर फाइनल था जहां हम दबाव में थे। मैंने सोचा था कि हम अच्छी तरह से नहीं खेल रहे हैं और जीत रहे हैं। कल्पना कीजिए, जब हम अच्छा खेलेंगे तो।”
हमारे पास कई बेहतरीन खिलाड़ी थे

विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को 274 रनों का लक्ष्य मिला था। भारत ने वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर का विकेट भी खो दिया था। इसके बाद कोच को गैरी क्रिस्टन को उम्मीद थी कि उनके बल्ले लक्ष्य हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा
“हमने ठीकठाक गेंदबाजी की, 274 फाइनल में वास्तव में प्रतिस्पर्धी स्कोर है। यह टीम बल्लेबाजी के नजरिए से ऐसा करने में सक्षम थी। मुझे लगा कि हम कुछ विकेट खो दे इसके बावजूद हमारे पास काफी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। गंभीर ने 97 रन बनाये और पूरी बल्लेबाजी उनके आसपास घूमी।”
धोनी ने नंबर 5 पर की बल्लेबाजी

महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे विश्व कप युवराज सिंह के बाद नंबर 6 पर बल्लेबाजी की लेकिन फाइनल में धोनी नंबर 5 पर आये और नाबाद अर्धशतक बनाकर टीम को जीत दिलाया। इस बारे में गैरी कर्स्टन ने कहा
“चारों ओर बस कुछ सोच थी, मुरलीधरन के खिलाफ बाएं-दाएं हाथ का बल्लेबाज पिच पर रहे। यही कारण है कि वह (धोनी) ऊपर जाने के लिए काफी उत्सुक थे। उन्होंने खिड़की के पास आकर कहा मैं अगले में जाना चाहता हूं और मैं इसके लिए अच्छा हूं। और मैं नहीं कहने वाला नहीं था।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व कप 2011 में विश्वकप विजेता टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने किया खुलासा, भारतीय टीम से इस वजह से थे निराश appeared first on Sportzwiki.