आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से मात दी। मुंबई हमेशा धीमी शुरुआत के लिए जानी जाती है और समय के साथ फॉर्म में आती है। इस सीजन भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। टीम से शानदार फॉर्म में चल रही चेन्नई सुपर किंग्स के विजयी रथ को रोक दिया है।
यह जीत है खास

मुंबई इंडियंस की चेन्नई सुपर किंग्स पर 37 रनों की यह जीत काफी खास है। इस जीत के साथ ही टीम आईपीएल में 100 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गयी है। इन लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स 93 जीत के साथ पहले दूसरे स्थान पर है।
मुंबई ने हरभजन सिंह की कप्तानी में 2008 में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था। टीम को पहले चार मैचों में हार मिली थी लेकिन उनके बाद टीम ने लगातार 6 जीत दर्ज की थी। उसी समय से यह टीम धीमी शुरुआत के लिए जानी जाती है।
सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

सचिन तेंदुलकर टूर्नामेंट के पहले सीजन से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से वह टीम के मेंटर भी है। टीम की इस जीत के बाद उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई की। सचिन ने ट्विटर पर लिखा
“मुंबई इंडियंस के लिए 100वीं जीत। हार्दिक पंड्या द्वारा शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ-साथ सूर्य कुमार यादव और क्रुणाल पांड्या की अच्छी पारी खेली! मलिंगा और जेसन के स्पेल और कीरोन पोलार्ड द्वारा लिए 2 स्पेशल कैच को नहीं भूल सकते। एक बेहतरीन टीम का प्रदर्शन।”
1⃣0⃣0⃣th win for @mipaltan!
Well judged innings from @surya_14kumar & @krunalpandya24 along with a wonderful all round performance by @hardikpandya7! Not to forget the spells by Malinga and @JDorff5 and 2 special catches by @KieronPollard55.
Excellent team performance. pic.twitter.com/71MKYTbv5B— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 3, 2019
टूर्नामेंट जीत पर नजर

सचिन तेंदुलकर ने काफी समय मुंबई इंडियंस की कप्तानी की लेकिन टीम को एक भी ट्रॉफी नहीं जीता पाए। हालाँकि, खिलाड़ी के रूप में उन्होंने 2013 में जीत दर्ज की थी। उसके बाद मुंबई ने 2015 और 2017 में भी ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब 2019 में एक बार फिर टीम विजेता बनना चाहेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस की 100वीं जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने इन खिलाड़ियों की तारीफ में बांधे पुल appeared first on Sportzwiki.