आरसीबी के लिए आईपीएल में अबतक का सबसे ख़राब प्रदर्शन रहा है. लगातार एक के बाद एक हार आरसीबी के हाथ लग रही है, ऐसे में प्लेऑफ़ में जगह बनाना अब विराट कोहली की टीम आरसीबी का असंभव दिख रहा है. लेकिन कहा जाता है, कि क्रिकेट का खेल अनिश्चतता का खेल है.
ऐसे में जीत के इरादे से कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ कल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतर सकती है.
1. विराट कोहली (कप्तान)

विराट कोहली आरसीबी की टीम के कमान सँभालते हैं. पिछले मैच में अपने बैटिंग का एक बार फिर से जलवा दिखाते हुए 84 रनों की पारी खेला. एक बार फिर वो अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे.
2. ए बी डिविलियर्स

आरसीबी के टीम के सुपरमैन कहे जाने वाले ए बी डिविलियर्स बैंगलोर के बैटिंग सतम्भ हैं, पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ एक विस्फोटक पारी खेली. डिविलियर्स ने 32 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली. दिल्ली के खिलाफ भी उनसे यही उम्मीद होगी.
3.पार्थिव पटेल( विकेटकीपर)

पार्थिव पटेल ने भी आरसीबी के लिए अब तक अच्छा खेला है. अबतक आरसीबी की टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, वो हर मैच में लगातार अपनी टीम के लिए रन बना रहे हैं.
4. मार्कस स्टोइनिस

ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस तेज गति से बल्लेबाजी करने और बड़े हीट लगा सकते हैं, उन्होंने पिछले मैच में इसका एक उदहारण दिखा दिया है. बल्लेबाजी के साथ साथ ये गेंदबाजी में भी अपनी छाप छोड़ सकते हैं.
5. हेनरिक क्लासेन

साउथ अफ्रीका टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को टीम में मोईन अली के स्थान पर मौका मिल सकता है. मोईन अली ने अबतक कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. वही हेनरिक क्लासेंन एक विस्फोटक बल्लेबाज के साथसाथ एक अच्छे फिल्डर भी हैं.
6. पवन नेगी

पवन नेगी ने केकेआर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. पवन नेगी ने 3.1 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया. पवन नेगी स्पिन गेंदबाज के साथ साथ बैटिंग भी अच्छा कर सकतें है.
7. युजवेन्द्र चहल

स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल आरसीबी टीम के मुख्य गेंदबाज हैं. उन्होंने अपने गेंदबाजी के दम पर खुद को अबतक पर्पल कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा है. ऐसे में एक एक बार फिर उन्हें ये जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी.
8. नवदीप सैनी

युवा भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अभी तक अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम को परेशान किया है. पिछले मुकाबले में इसने 4 ओवर्स में 34 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया.
9.नाथन कुल्टर नाइल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर लाइन के पास अच्छा अनुभव है, नाथन कल्टर लाइन ने आईपीएल में 26 मैच खेले हैं और 7.66 की इकनोमि के साथ 36 विकेट अपने नाम किया है.ऐसे में कल होने वाले मुकाबले में टीम सऊदी की जगह इनको मौका मिला सकता है.
10. उमेश यादव

भारतीय तेज गेंदबाज ने अबतक इस सीजन आईपीएल में कोई खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन पिछले मुकाबले में मोहमद सिराज की ख़राब गेंदबाजी के कारण टीम में उनकी जगह उमेश यादव ले सकते है. हालाँकि इस सीजन उमेश यादव ने 4 मैचो में केवल 2 विकेट अपने नाम किया है.
11. अक्षदीप नाथ

आलराउंडर अक्षदीप नाथ को अबतक तो कभी मौका नहीं मिला है पिछले मैच में ये आरसीबी टीम के प्लेयिंग इलेवन में मौजूद थे.
The post आईपीएल 2019: केकेआर से मिली शर्मनाक हार के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ दिल्ली के खिलाफ उतर सकती है बैंगलोर appeared first on Sportzwiki.