आईपीएल 2019 के 23वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम होगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं और उनमें चार जीत दर्ज की है। केकेआर के लिए आंद्रे रसेल शानदार फॉर्म में हैं वहीं सीएसके के स्पिन गेंदबाज भी बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रहे हैं।
इस मैच के लिए इस प्रकार हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम:
शेन वॉटसन

चेन्नई के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने पिछले सीजन में शानदार बल्लेबाजी की। इस सीजन वह अपने प्रदर्शन दोहराने में असफल रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। इस मैच में वह बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।
फाफ डूप्लेसिस

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले चार मैच में बेंच पर बैठने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ फाफ डूप्लेसिस को मौका दिया। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर फाफ ने शानदार अर्धशतक बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। केकेआर के पास अच्छे स्पिनर हैं और उनके सामने फाफ पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
सुरेश रैना

आईपीएल में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल सुरेश रैना ने इस सीजन में कई अच्छी शुरुआत की है लेकिन वह लम्बी पारी नहीं खेल पाए हैं। उनकी फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इस मैच से वह लय में लौटना चाहेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी मुम्बई इंडियंस के अनुभवी गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाए। पंजाब के खिलाफ उन्होंने धीमी शुरुआत के बाद अंतिम दो ओवर में काफी तेजी से रन बनाये थे। धोनी के सामने इस मैच में सबसे बड़ी चुनौती केकेआर के स्पिन तिकरी के सामने टिकना होगा।
अंबाती रायडू

सलामी बल्लेबाज के रूप में लगातार फ्लॉप होने के बाद अंबाती रायडू को सीएसके की टीम ने मध्यक्रम में खेलने का मौका दिया। पंजाब के खिलाफ नाबाद 22 रनों की पारी खेलकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं।
केदार जाधव

केदार जाधव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक बनाया था। इस सीजन उनके बल्ले से रन निकले हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी नीचे का रहा है। फिनिशर की जिम्मेदारी उठाने वाले जाधव सीएसके के लिए इस मैच में तेजी से रन बनाना चाहेंगे।
रविन्द्र जडेजा

रविन्द्र जडेजा ने सीएसके के लिए गेंद से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। पंजाब के खिलाफ भी उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए थे। हालाँकि, बल्ले से उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है। मौका मिलने पर वह बल्ले से भी लय पाना चाहेंगे।
हरभजन सिंह

सीएसके की टीम ने सी सीजन हरभजन सिंह को सिर्फ तीन मैचों में खेलने का मौका दिया है। इनमें दो मैचों में उन्हें मैन ऑफ द मैच कका अवार्ड मिल चुका है। चेन्नई की धीमी और टर्निंग पर केकेआर के बल्लेबाजों के लिए वह मुसीबत बन सकते हैं।
दीपक चाहर

तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इस सीजन पॉवरप्ले में शानदार गेंदबाजी की है। पहले चार मैचों में उन्हें सिर्फ शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी मिलती थी लेकिन पंजाब के खिलाफ ड्वेन ब्रावो की गैरमौजूदगी में उन्होंने अंतिम ओवर में भी शानदार गेंदबाजी की थी।
स्कॉट कुगलेइजन

सीएसके ने चोटिल तेज गेंदबाज लुंगी एन्गीडी की जगह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज स्कॉट कुगलेइजन को टीम में शामिल किया है। स्कॉट पंजाब के खिलाफ शुरूआती ओवरों में महंगे साबित हुए लेकिन अंत में उन्हें किफायती गेंदबाजी की। इस मैच में उन्हें आंद्रे रसेल को गेंदबाजी करनी पड़ सकती है।
इमरान ताहिर

चेन्नई के लिए अनुभवी इमरान ताहिर ने इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। अभी तक खेले 5 मैचों में उन्होंने सिर्फ 5.38 की इकॉनमी से रन खर्च करके 7 विकेट चटकाए हैं। स्पिन की मददगार पिच पर केकेआर के बल्लेबाजों को ताहिर से सचेत रहने की जरूरत है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: केकेआर का विजय रथ रोकने इन 11 महारथियों के साथ उतर सकती है सीएसके appeared first on Sportzwiki.