Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: सीएसके से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स पर पड़ी दोहरी मार, बीसीसीआई ने लगाया 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल की पहली विजेता राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन की शुरुआत काफी खराब रही है। टीम को अपने पहले तीनों मुकाबले में हार मिली। इन सभी मुकाबलों में एक समय राजस्थान का पलड़ा भारी था लेकिन जल्दी ही दूसरी टीम ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। टीम के खिलाड़ियों में निरंतरता की कमी रही है।

चेन्नई ने दी मात

राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों नजदीकी मुकाबले में हार मिली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम एक समय मुश्किल में दिख रही थी और उनकी टीम 100 रनों के पास पहुँचती भी नहीं दिख रही थी।

चेन्नई की टीम धोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत 175 रनों तक पहुँच गयी। राजस्थान को अंतिम ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी लेकिन टीम सिर्फ 3 रन ही बनाने में सफल हुई।

रहाणे पर लगा जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाने के बाद 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल की तरफ से दिए गये बयान में कहा गया

“चूंकि यह उनकी टीम का आईपीएल की आचार संहिता के तहत सीजन का पहला अपराध था, इसलिए न्यूनतम ओवर-ऑफ के अपराध से संबंधित रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।”

काफी लम्बा समय लिया

टी-20 क्रिकेट में गेंदबाजी टीम को अपने 20 ओवर 90 मिनट में डालने होते हैं। इससे ज्यादा समय लगने पर कप्तान को धीमी ओवर गति की वजह से जुर्माना भरना पड़ता है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 118 मिनट में ओवर पूरे किये।

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत रात 8 बजे हुई थी। राजस्थान रॉयल्स ने मैच की अंतिम गेंद 9 बजकर 58 मिनट पर डाली। इसी वजह से कप्तान अजिंक्य रहाणे पर जुर्माना लगाया गया। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर भी इसी वजह से जर्माना लग चुका है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: सीएसके से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स पर पड़ी दोहरी मार, बीसीसीआई ने लगाया 12 लाख का जुर्माना appeared first on Sportzwiki.