Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: लसिथ मलिंगा की जगह 150kmph की स्पीड से गेंदबाजी करने वाले इस खिलाड़ी को जगह देगी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम आज सीजन के अपने चौथे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की परेशानी बढ़ गयी है। टीम को अभी तक खेले चार मैचों में दो जीत और दो हार मिली है। वहीं घरेलू टीम को पहले मैच में केकेआर ने हराया था लेकिन उसके बाद उन्होंने तीनों मुकाबले जीते हैं।

लसिथ मलिंगा उपलब्ध नहीं

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं है। चेन्नई के खिलाफ तीन विकेट चटकाने वाले मलिंगा इसी रात श्रीलंका रवाना हो गये थे। वहां उन्हें घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना था।

अब वह 11 अप्रैल से दोबारा उपलब्ध होंगे। मलिंगा अच्छी फॉर्म में थे और दो मैचों में अच्छी गगेंदबाजी की थी। पहले उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अंतिम ओवर में एबी डिविलियर्स को रोका था और फिर चेन्नई के खिलाफ तीन विकेट लिए थे।

कौन लेगा जगह?

लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस किस खिलाड़ी को टीम में जगह देती है यह सबसे बड़ा सवाल है। उनके पास न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन और कैरिबियन तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ का विकल्प मौजूद है।

मिचेल का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है और वह काफी महंगे भी साबित हुए हैं। इसी वजह से टीम में अल्जारी जोसेफ को मौका मिल सकता है। जोसेफ को चोटिल एडम मिल्ने की जगह टीम में शामिल किया गया था।

शानदार फॉर्म में अल्जारी

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के हालिया फॉर्म शानदार रहा है। उनके पास अच्छी गति है और वह इससे बल्लेबाजों को जमकर परेशान कर सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने ऐसा ही किया था।

अल्जारी जोसेफ के पास अभी टी-20 क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने अभी तक टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इसके बावजूद युवा इस युवा खिलाड़ी को टीम हैदराबाद के खिलाफ मौका दे सकती है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: लसिथ मलिंगा की जगह 150kmph की स्पीड से गेंदबाजी करने वाले इस खिलाड़ी को जगह देगी मुंबई इंडियंस appeared first on Sportzwiki.