Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2019 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, स्मिथ और वार्नर की हुई वापसी, तो इस दिग्गज को मिली कप्तानी

आस्ट्रेलिया की विश्वकप टीम की घोषणा हो गई है, जिसमें दो खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा गया है, जो कि उन खिलाड़ियों के लिए चिंता का विष है, इसके पहले भी वह इस तरह की चिंता जाहिर कर चुके थे. हालाँकि टीम में दागी खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी हो गयी है.

बता दें कि इन-फॉर्म बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब और स्टार जोश हेजलवुड को ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप टीम से बाहर रखा गया है, जबकि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर की राष्ट्रीय टीम में वापसी की पुष्टि हुई है.

वार्नर- स्मिथ इन और हेजलवुड-हैंड्सकॉम्ब आउटः

चयनकर्ताओं ने आज सुबह ही 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसमें पीटर और जोश होजलवुड दोनों के नाम गायब थे. हालांकि देखा जाए तो  हैंड्सकॉम्ब ने इस साल 13 मैचों में 43 के औसत से रन बानए है, इस दौरान भारत की ओर से खेलते हुए एकदवसीय शतक भी जड़ा. इस दौरान उन्होंने 98 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. यही उनके चयन के आधार नहीं बन सका.

उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श को उनके हालिया प्रर्दशन को देखते हुए टीम में शामिल किया गया है. जबकि कप्तान आरोन फिंच बल्लेबाजी क्रम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल भी शामिल हैं.

चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हेजलवुड को भी टीम में जगह नहीं मिल पाई है, इसके पहले उन्होंने कुछ दिन पहले इस तरह की चिंता जाहिर की थी, कि वह टीम में चयन को लेकर इस समय नर्वस है.

चयनकर्ताओं ने कमिंस, मिचेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन, नाथन कूल्टर नाइल और जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपने पांच तेज गेंदबाजी विकल्पों के रूप में चुना है.  उस्मान ख्वाजा को टीम में शामिल किया गया है.

 ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम:

आरोन फिंच (c), जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स केरी (wk), नाथन कूल्टर-नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कमैन स्टोनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.

The post विश्वकप 2019 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, स्मिथ और वार्नर की हुई वापसी, तो इस दिग्गज को मिली कप्तानी appeared first on Sportzwiki.