Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019 के लिए पक्की हैं इन 15 भारतीय खिलाड़ियों की जगह, बस औपचारिक घोषणा बाकी

आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम की घोषणा 15 अप्रैल को होगी। दो बार की विश्व विजेता टीम तीसरी बार दुनिया जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम विश्व कप की प्रबल दावेदारों में गिनी जा रही है और इसी वजह से चयनकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। आज हम आपको उन 15 खिलाड़ियों के बारे में बताते है, जिन्हें विश्व कप की टीम में जगह मिल सकती है।

सलामी बल्लेबाज: रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल

विश्व कप में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और शिखर धवन के कंधों पर होगी। दोनों बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्राफी 2013 से टीम को लगातार अच्छी शुरुआत दी है। धवन का हालिया फॉर्म जरुर खराब रहा है लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड देखते हुए उनपर सवाल उठाना जायज नहीं होगा।

तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल को टीम में जगह मिल सकती है। राहुल का वनडे रिकॉर्ड बेहद खराब है और अपने तीन साल के करियर में उन्होंने 14 मैच में सिर्फ 343 रन ही बनाये हैं। इसके बावजूद टेस्ट और टी-20 के प्रदर्शन पर उन्हें टीम में जगह मिल सकती है।

 

मध्यक्रम: विराट कोहली, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम के मध्यक्रम को लेकर काफी सवाल हैं। नंबर तीन पर दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने वाले कप्तान विराट कोहली खेलते हैं वहीं नंबर चार टीम के लिए सिर दर्द बना हुआ है।

कोहली के अलावा मध्यक्रम में अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक का चयन हो सकता है। ऋषभ पन्त भी दावेदार हैं, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग और गैरजिम्मेदाराना शॉट सेलेक्शन ने उनकी राह मुश्किल कर दी है।

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, केदार जाधव

हार्दिक पांड्या, विजय शंकर और केदार जाधव ने भारतीय टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। शंकर ऑलराउंडर होने के साथ ही मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उन्हें नंबर चार पर खेलने का मौका मिल सकता है।

हार्दिक पांड्या और केदार जाधव का चयन भी लगभग पक्का है। चोट और बैन के बाद हार्दिक ने शानदार वापसी करते हुए गेंद और बल्ले दोनों से कमल दिखाया है। वहीं केदार विश्व कप में भारत के ट्रम्प कार्ड हो सकते हैं।

स्पिनर: युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद से वनडे और टी-20 में भारतीय टीम की कामयाबी में चहल और कुलदीप की जोड़ी का अहम योगदान रहा है। दोनों ही खिलाड़ी विश्व कप में भारतीय टीम का प्रमुख हथियार होंगे।

कुलदीप ने अपने वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन इंग्लैंड में किया है वहीं चहल ने ऑस्ट्रेलिया में। इससे साफ है कि दोनों को एशिया से बाहर भी गेंदबाजी करने में कोई परेशानी नहीं है।

तेज गेंदबाज: मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय टीम के पास इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। विश्व क्रिकेट में शायद ही कोई बल्लेबाज है तो जसप्रीत बुमराह के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी कर पाता है। विराट और डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों को भी उनके खिलाफ रन बनाने के लिए जूझना पड़ता है।

उनके अलावा टीम के पास दो बेहतरीन स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी हैं। दोनों शुरुआती ओवरों में स्विंग करवाने के साथ ही अंतिम ओवरों योर्कर से रन रोकने की क्षमता रहते हैं। इस दोनों गेंदबाजों का भी चयन लगभग तय है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विश्व कप 2019 के लिए पक्की हैं इन 15 भारतीय खिलाड़ियों की जगह, बस औपचारिक घोषणा बाकी appeared first on Sportzwiki.