Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019: टूर्नामेंट से पहले ट्रेनिंग कैंप के लिए अफगानिस्तान के 23 खिलाड़ी घोषित

आईसीसी विश्व कप के लिए टीमों ने खिलाड़ियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। हाल ही में गत उपविजेता न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट के लिए अपने 15 खिलाड़ी घोषित किये हैं। अब अफगानिस्तान ने भी विश्व कप से पहले ट्रेनिंग कैप के लिए 23 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें कप्तान असगर अफगान का नाम शामिल हैं, लेकिन उन्हें कप्तानी नहीं मिली है। टीम विश्व कप में अपना पहला मैच 1 जून को गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्टन में खेलेगी।

नए कप्तान का ऐलान

असगर अफगान की कप्तानी में टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज गुलबदीन नैब को टीम की कमान मिली है।

इस बारे में मुख्य चयनकर्ता ने कहा

“असगर अफगान, जिन्होंने लगभग चार साल की अवधि के लिए टीम अफगानिस्तान की कप्तानी की, ने बहुत कुछ हासिल किया और देश को गौरवान्वित किया और मुझे उम्मीद है कि गुलबदीन नैब टीम को शीर्ष पर जारी रखने में सक्षम होंगे। नैब एक सीनियर खिलाड़ी हैं और उन्होंने कई मौकों पर मिस-ए-एनाक टीम टीम की कप्तानी की है।”

दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा चयनित किये गये खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका जायेंगे। टीम वहां 6 अभ्यास मैच भी खेलने वाली है। इसके बाद वह वापस देश लौट आयेंगे। जिसके बाद विश्व कप टीम का ऐलान किया जायेगा।

अफगानिस्तान ने पिछले साल जिम्बाब्वे में हुए विश्व कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में जगह बनाई थी। शुरूआती मैच हारने के बाद टीम ने शानदार वापसी की और फाइनल में वेस्टइंडीज को मात दी थी।

यह हैं 23 खिलाड़ी:

गुलबदीन नैब (कप्तान), राशिद खान (उपकप्तान), मोहम्मद शहज़ाद, नूर अली जादरान, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, उस्मान गनी, असगर अफगान, हशमतुल्ला शाहिदी, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, नजीब जादरान, दरवेश रसूली, मुजीब उर रहमान , उरई दावत जादरान, आफ़ताब आलम, शापूर जादरान, हामिद हसन, करीम जनत, क़ैस अहमद, शराफुद्दीन अशरफ़, सईद शिरज़ाद, समीउल्ला शिनवारी

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019: टूर्नामेंट से पहले ट्रेनिंग कैंप के लिए अफगानिस्तान के 23 खिलाड़ी घोषित appeared first on Sportzwiki.