Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: 30वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की स्थिति

आईपीएल 2019 के 30वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 39 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 155 रन बनाये। जवाब में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी बनाई लेकिन एक बार फिर मध्यक्रम के फेल होने की वजह से टीम को हार मिली। यह उनकी लगातार तीसरी और टूर्नामेंट में चौथी हार है।

आईपीएल 2019 पॉइंट्स टेबल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुँच गयी है। टीम ने 8 में 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और उसके 10 पॉइंट्स हो गये हैं। चेन्नई सुपर किंग्स 14 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। केकेआर, मुंबई और पंजाब के 8-8 पॉइंट्स हैं लेकिन मुंबई ने इन दोनों टीमों से एक मैच कम खेला है।

क्रम टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा रन रेट रन बनाए रन दिए पॉइंट्स
1 चेन्नई सुपर किंग्स 8 7 1 0 0 0.288 1,117/154.2 1,112/160 14
2 दिल्ली कैपिटल्स 8 5 3 0 0 0.418 1,313/157.4 1,251/158.1 10
3 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 4 4 0 0 0.35 1,379/152.4 1,353/155.5 8
4 मुंबई इंडियंस 7 4 3 0 0 0.209 1,230/140 1,185/138.1 8
5 किंग्स इलेवन पंजाब 8 4 4 0 0 -0.093 1,376/158.3 1,398/159.2 8
6 सनराइजर्स हैदराबाद 7 3 4 0 0 0.409 1,106/137.3 1,065/139.3 6
7 राजस्थान रॉयल्स 7 2 5 0 0 -0.587 1,177/139.2 1,200/132.5 4
8 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 1 6 0 0 -1.202 1,050/139.2 1,184/135.3 2

आईपीएल 2019 ऑरेंज कैप

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस रेस में काफी आगे निकलते दिख रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भले ही उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की लेकिन अर्धशतक बनाने में सफल रहे। उनके इस टूर्नामेंट में 400 रन पूरे हो गये हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल और तीसरे पर क्रिस गेल हैं। इसके अलावा टॉप 5 में आंद्रे रसेल और जॉनी बैरेस्टो का नाम भी है।

क्रम खिलाड़ी मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के
1 डेविड वार्नर 7 7 2 400 100* 80 285 140.35 1 4 34 12
2 लोकेश राहुल 8 8 3 335 100* 67 256 130.85 1 3 27 11
3 क्रिस गेल 7 7 1 322 99* 53.66 205 157.07 0 3 28 23
4 आंद्रे रसेल 8 7 3 312 62 78 146 213.69 0 2 21 30
5 जॉनी बेयरस्टो 7 7 0 304 114 43.42 194 156.7 1 0 38 11

आईपीएल 2019 पर्पल कैप

पर्पल कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा काफी आगे निकलते दिख रहे हैं।। केकेआर के खिलाफ 4 विकेट लेकर इमरान ताहिर उनकी बराबरी करने में सफल रहे थे लेकिन रबाडा ने अगले ही मैच में 4 विकेट लेकर उन्हें काफी पीछे छोड़ दिया। 17 विकेट के साथ वह पहले स्थान पर हैं वहीं ताहिर के अभी 13 विकेट हैं।

क्रम खिलाड़ी मैच पारी ओवर रन विकेट औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट
5 विकेट
1 कगिसो रबाडा 8 8 31 239 17 14.05 7.7 10.94 2 0
2 इमरान ताहिर 8 8 30 173 13 13.3 5.76 13.84 1 0
3 युजवेंद्र चहल 7 7 28 198 11 18 7.07 15.27 1 0
4 क्रिस मॉरिस 6 6 22 179 11 16.27 8.13 12 0 0
5 दीपक चाहर 8 8 31 206 10 20.6 6.64 18.6 0 0

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: 30वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की स्थिति appeared first on Sportzwiki.