Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: 3 बदलाव जिसे करने के बाद जीत की राह पकड़ सकती है विराट कोहली की आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सीजन के पहले 6 मैचों में लगातार हार मिली है। आईपीएल 2016 में फाइनल खेलने वाले आरसीबी इसके बाद से प्ले ऑफ में भी जगह बनाने में असफल रही है। टीम में विराट और एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज हैं, लेकिन कमजोर गेंदबाज और खराब फील्डिंग की वजह से टीम को लगातार हार का मुंह देखना पड़ रहा है। आईये आपको 3 बदलाव करके अगले मैच में जीत दर्ज कर सकती है।

3. शिवम दुबे को टीम में जगह

घरेलू क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में शामिल शिवम दुबे को आरसीबी ने नीलामी में 5 करोड़ में खरीदा था। उन्हें शुरुआत के तीन मैचों में खेलने का मौका मिला और यहाँ उन्हें एक भी ओवर की गेंदबाजी नहीं मिली। सीएसके के खिलाफ मुश्किल पिच पर वह रन नहीं बना पाए, वहीं हैदराबाद के खिलाफ मोहम्मद नबी की फिरकी में फंस गये।

मुंबई के खिलाफ हुए म्मैच के अंतिम ओवर में लसिथ मलिंगा को छक्का जड़कर उन्होंने जीत की उम्मीद जगाई थी लेकिन जीत दिलाने में असफल रहे। टीम में उनकी जगह अक्षदीप नाथ को मौका मिला है तो अंत में बड़े शॉट लगाने में शिवम दुबे का शायद मुकाबला भी नहीं कर पाए। ऐसे में शिवम दुबे को दोबारा टीम में मौका देने की मध्यक्रम मजबूत होगा।

The post आईपीएल 2019: 3 बदलाव जिसे करने के बाद जीत की राह पकड़ सकती है विराट कोहली की आरसीबी appeared first on Sportzwiki.