Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: 3 खिलाड़ी जिन्हें शानदार प्रदर्शन के बाद भी रखा जा रहा प्लेइंग इलेवन से दूर

आईपीएल 2019 में खिलाड़ियों अपनी छाप छोडनी शुरू कर दी है। एक साल के बैन के बाद वापसी करते हुए डेविड वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं दूसरी तरफ कई खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। आरसीबी के अलावा सभी टीमों ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन टीमों के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी खिलाड़ियों को ड्राप किया है।

आईये आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं:

इशांत शर्मा

दिल्ली के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन के पहले दोनों मैचों में अच्छी गेंदबाजी की थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक का महत्वपूर्ण विकेट लिया था।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने अंबाती रायडू को पवेलियन भेजा। इसके बाद केकेआर के खिलाफ मैच के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। वह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ भी नहीं खेले।

हरभजन सिंह

आईपीएल 2019 के पहले मैच में ही हरभजन सिंह ने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और मोईन अली को आउट किया था। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। उसके बाद दिल्ली के खिलाफ उन्हें विकेट नहीं मिला।

चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तीसरे मैच से हरभजन सिंह को ड्रॉप कर दिया। इसके पीछे की वजह सभी के समझ के परे था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्हें मौका नहीं मिला जबकि वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का उन्हें काफी अनुभव था।

अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अक्षर पटेल की मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में जमकर धुनाई हुई थी। हालाँकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 16 रन दिए।

इसके बावजूद उन्हें अगले दो मैचों से ड्राप कर दिया गया। उनकी जगह टीम में हनुमा विहारी पूरी तरह फ्लॉप थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हें टीम में एक बार फिर जगह मिली। इस मैच में अक्षर ने 13 गेंद में 23 रन बनाये और साथ ही चार ओवर में 18 रन देकर एक विकेट भी लिया।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: 3 खिलाड़ी जिन्हें शानदार प्रदर्शन के बाद भी रखा जा रहा प्लेइंग इलेवन से दूर appeared first on Sportzwiki.