Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टॉम मुडी ने कहा, यह दो टीम पक्का पहुंचेगी विश्व कप 2019 के अंतिम-4 में

इनदिनों देश में आईपीएल 2019 खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के 15-20 दिन बाद ही विश्व कप 2019 शुरू हो जायेगा. साल 2019 का आईसीसी विश्व कप 10 देशों के बीच खेला जायेगा. इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस विश्व कप के लिए भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

भारत-इंग्लैंड शीर्ष चार में पक्का पहुंचेगी

इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मुडी ने विश्व कप 2019 को लेकर एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कहा है, कि भारत और इंग्लैंड की टीम का विश्व कप 2019 के अंतिम-4 में पहुंचना लगभग तय है. वहीं उन्होंने कहा है, कि वेस्टइंडीज की टीम भी विश्व कप में दूसरी टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है.

विश्व कप 2019 को लेकर ये शब्द कहे टॉम मुडी ने 

सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मुडी ने अपने एक बयान में 2019 विश्व कप पर बात करते हुए कहा, “भारत और इंग्लैंड पिछले काफी समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. मुझे लगता है, कि वे पक्का शीर्ष चार में पहुंचेंगे. इस विश्व कप के बारे में जो रोमांचक है वह तीसरे और चौथे स्थान की जंग है. ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, और वेस्टइंडीज मुझे नहीं लगता, कि लोगों ने 12 महीने पहले उनके बारे में सोचा था. 

लेकिन अब मुझे लगता है, कि यह टीमें भी फॉर्म में आ गई है. खासतौर से वेस्टइंडीज अन्य टीमों के लिए एक बड़ा खतरा है. अगर सुनील नरेन जैसा कोई खिलाड़ी उनकी टीम में वापस आता है, तो वह टीम और खतरनाक साबित हो सकती हैं.”

अफगानिस्तान को टूर्नामेंट में देखना रोमांचक 

सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मुडी ने अपने बयान में आगे कहा, “इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम कैसा प्रदर्शन करती है. यह भी रोमांचक होने जा रहा है. जब भी अफगानिस्तान की टीम खेलेगी, तो उनके प्रदर्शन पर लोगो की नजरें जरुर रहेगी.”

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post टॉम मुडी ने कहा, यह दो टीम पक्का पहुंचेगी विश्व कप 2019 के अंतिम-4 में appeared first on Sportzwiki.