आईपीएल 2019 के 15 मैच हो चुके हैं और सभी खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़नी भी शुरू कर दी है। बैन के बाद वापसी कर रहे डेविड वार्नर शानदार फॉर्म में हैं वहीं आंद्रे रसेल भी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। आरसीबी एक भी मैच नहीं जीत पाई है, लेकिन उनके स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास अभी पर्पल कैप है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको पहले 15 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
#5 ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त ने इस आईपीएल सीजन किस शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने पहले ही मैच में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे गेंदबाजों के खिलाफ 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
इस सीजन अभी तक खेले गये 4 मैच में पन्त के बल्ले से 10 छक्के निकले हैं। इसी वजह से वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। आगे के मैचों में वह इस आंकड़ें को और बेहतर करना चाहेंगे।
#4 नितीश राणा

कोलकाता नाईट राइडर्स के इन फॉर्म बल्लेबाज नितीश राणा ने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले दोनों मैचों में अर्धशतक बनाया था। इन दोनों मैचों में उनकी टीम को जीत मिली थी।
वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भले ही सस्ते में आउट हुए लेकिन छक्के लगाने के मामले में वह चौथे स्थान पर बने हुए हैं। अभी तक खेले गये तीन मैचों में राणा के बल्ले से 10 छक्के निकले हैं।
#3 डेविड वार्नर

एक साल बैन की वजह से पूरा आईपीएल सीजन मिस करने वाले वॉर्नर ने आईपीएल में धमाकेदार वापसी की है। पहले तीनों मैचों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50+ का स्कोर बनाया।
पहले दो मैचों में अर्धशतक बनाने के बाद आरसीबी के खिलाफ उनके बल्ले से शतक निकला। अभी तक खेले तीन मैचों में वॉर्नर के बल्ले से 10 छक्के निकले हैं।
#2 क्रिस गेल

यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल ने इस आईपीएल के अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी। चोट की वजह से वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।
इसके बावजूद वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। तीन मैचों में 139 रन बनाने वाले क्रिस गेल ने इस सीजन अभी तक 10 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं।
#1 आंद्रे रसेल

केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इस आईपीएल में गेंद और बल्ले दोनों से छाये हुए हैं। रसेल ने अभी तक खेले गये तीन मैचों में करीब 250 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाये हैं।
उन्होंने सभी मैचों में विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। इसी वजह से टीम को दो मैचों में जीत दर्ज की है। इस तीन मैचों में रसेल के बल्ले से 15 छक्के निकले थे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: 5 बल्लेबाज जिन्होंने इस सीजन अभी तक लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, टॉप 5 में सिर्फ दो भारतीय appeared first on Sportzwiki.