Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: 5 बड़े रिकॉर्ड जो इस सीजन अब तक बन चुके हैं, जिनका टूट पाना मुश्किल

आईपीएल के 12वें संस्करण की शानदार शुरुआत हुई है। टूर्नामेंट में अभी तक गेंद और बल्ले के बीच शानदार जंग देखने को मिली है। पहले ही मैच में जहाँ आरसीबी की टीम 70 रन ही बना पाई वहीं आंद्रे रसेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को अपना दीवाना बना दिया है। आज हम आपको आईपीएल 2019 में अभी तक बने 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

नोट: सभी आंकड़ें 5 अप्रैल 2019 तक के हैं

5. सबसे युवा हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज

किंग्स इलेवन पंजाब ने इस साल नीलामी में इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम करन को खरीदा था। पहले मैच में चार ओवर में 52 रन देने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई और टीम से भी ड्राप कर दिया गया।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सैम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। इसमें हैट्रिक भी शामिल थे। उन्होंने पहले हर्षल पटेल और फिर कगिसो रबाडा और अंत में संदीप लामिछाने को आउट कर हैट्रिक पूरा किया। उन्होंने 20 साल और 302 दिन की उम्र में हैट्रिक हासिल किया।

4. क्रिस गेल के 300 छक्के

यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी उन्हों टूर्नामेंट की विस्फोटक शुरुआत की।

गेल आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं। अभी उनके 302 छक्के हैं वहीं दूसरे स्थान पर काबिज महेंद्र सिंह धोनी के सिर्फ 192 छक्के। अभी तक कोई बल्लेबाज 200 छक्कों तक भी नहीं पहुँच पाया है।

3. डेब्यू ओवर में सबसे ज्यादा रन

किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल नीलामी में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा था। उन्हें केकेआर के खिलाफ मैच में डेब्यू करने का मौका मिला लेकिन यह किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

उनके आईपीएल डेब्यू ओवर में ही 25 रन पड़ गये। क्रिस लिन ने पहली गेंद पर एक रन लिया और उनके बाद सुनील नरेन ने 5 गेंद पर 24 रन ठोक दिए। यह आईपीएल क्रिकेट का सबसे महंगा डेब्यू ओवर है।

2. 5000 आईपीएल रन

मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना टूर्नामेंट में 5 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं। इसके लिए उनके और विराट कोहली के बीच जंग चल रही थी। पहले मैच में विराट को 52 वहीं रैना को 15 रनों की जरूरत थी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गये। वहीं सुरेश रैना ने 19 रनों की पारी खेलकर इन कारनामा कर दिया। वह आईपीएल में सबसे पहले 4 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे।

1. आईपीएल में 100 जीत

तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट के इतिहास में 100 जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गयी है। 2008 में लगातार चार हार के साथ शुरुआत करने वाली यह टीम सबसे पहले 100 जीत तक पहुंची।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस सीजन के 15वें मैच में 37 रनों की जीत हासिल करने के साथ ही मुंबई यहाँ पहुँच गयी। इस लिस्ट में 93 जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे और 83 जीत के साथ केकेआर तीसरे स्थान पर है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: 5 बड़े रिकॉर्ड जो इस सीजन अब तक बन चुके हैं, जिनका टूट पाना मुश्किल appeared first on Sportzwiki.