Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 में बने 5 बड़े रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

आईपीएल 2019 के शुरू हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। इस टूर्नामेंट में कभी तक कई शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं। इसके साथ ही टूर्नामेंट से कई विवाद भी जुड़ गये हैं। क्रिकेट में रिकॉर्ड बनने के लिए टूटते हैं और इस सीजन आईपीएल में कुछ ऐसा देखने को मिला है। आज हम आपको इस सीजन में आईपीएल इतिहास के 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

5. सबसे कम उम्र में हैट्रिक

किंग्स इलेवन पंजाब ने इस साल नीलामी में इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज सैम करन को 7.2 में करोड़ खरीदा था। पहले मैच में चार ओवर में 52 रन देने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई और टीम से भी ड्राप कर दिया गया।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्हें क्रिस गेल की जगह खेलने का मौका मिला। इस मैच में उन्होंने हर्षल पटेल और फिर कगिसो रबाडा और अंत में संदीप लामिछाने को आउट कर हैट्रिक पूरा किया। उन्होंने 20 साल और 302 दिन की उम्र में हैट्रिक हासिल किया और यह आईपीएल रिकॉर्ड है।

4. सबसे कम उम्र में डेब्यू

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस सीजन लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। टीम को लगातार 6 मैचों में हार मिली है लेकिन इस के गेंदबाज प्रयास रे बर्मन के नाम डेब्यू के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है।

उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 16 साल और 157 दिन की उम्र में अपना आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज मुजीब उर रहमान को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

3. डेब्यू ओवर में सबसे ज्यादा रन

इस आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने अनकैप्ड गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ में खरीदा था। वरुण की गेंदबाजी में 7 तरीके की विविधता थी लेकिन सुनील नरेन की उनकी जमकर धुनाई की।

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उनके पहले ही ओवर में 25 जड़ दिए गये। यह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा डेब्यू ओवर है। वरुण को उसके बाद एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

2. दो सलामी बल्लेबाजों का शतक

आईपीएल इतिहास में अभी तक दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अभी तक एक ही मैच में शतक नहीं बनाया था। 31 मार्च को एसआरएच और आरसीबी के बीच खेले गये मैच में एसआरएच के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और जॉनी बैरेस्टो ने शतक बनाया था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के लिए बैरेस्टो ने 56 गेंद पर 114 रनों की पारी खेली वहीं डेविड वॉर्नर ने 55 गेंद में 100 रन बनाये। इस मैच को उनकी टीम ने 118 रनों से जीत लिया।

1. सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़ा

आईपीएल मैच में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर के नाम दर्ज था। उनके आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

मुंबई इंडियंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे अल्जारी जोसेफ ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने इस मैच में 12 रन देकर 6 विकेट लिया। इसमें डेविड वॉर्नर, विजय शंकर, राशिद खान, दीपक हूडा, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल को आउट किया था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019 में बने 5 बड़े रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन appeared first on Sportzwiki.