Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 : लगातार 5 मैच हारने के बाद आईपीएल के सबस नाकामयाब खिलाड़ी बने विराट कोहली, इन्हें भी छोड़ा पीछे

विराट कोहली भले ही दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज में  शामिल हो, बतौर कप्तान उन्होंने भारत को कई बड़ी जीत दिलाई है. लेकिन बात अगर आईपीएल की हो तो विराट कोहली हमेशा संघर्ष करते हुए दिखे हैं. अबतक इस सीजन में विराट कोहली की टीम आरसीबी को एक भी जीत हाथ नहीं लगी है. इस आईपीएल सीजन में कोलकाता नाईट राईडर्स के हाथो इस सीजन में पांचवी हार के बाद बतौर खिलाड़ी उनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा मैच हार चुके हैं विराट कोहली 

 

शुक्रवार को विराट कोहली की टीम आरसीबी को कोलकाता नाईट राईडर्स से एक करारी शिकस्त मिलते ही विराट कोहली आईपीएल में बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यदा मैच हारने वाले खिलाड़ी बन गये हैं. अब तक खेले उनके 169 मैचो में 86वीं हार थी. हालाँकि इस मैच में विराट ने अपने बल्ले से रन बनाने में कोई कंजूसी नहीं दिखाई.

आईपीएल में सबसे ज्यादा हार के मामले में उन्होंने रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उथप्पा ने 169 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 85 में हार मिली है. शुक्रवार को हुए मैच में उथप्पा, केकेआर की ओर से खेले थे, जिसने आरसीबी को पांच विकेट से मात दी.

हीट मैन ‘रोहित शर्मा’ भी इस लिस्ट में शामिल 

 

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानो की लिस्ट में आने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा  इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जहां उन्होंने 177 मैचों में उन्होंने 81 में हार का सामना किया है.

हार की प्रतिशत के मामले में कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं. 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा हार प्रतिशत अमित मिश्रा का है.  अमित मिश्रा ने आईपीएल करियर में 138 मैचों में 75 में वो हार देखने वाले अमित मिश्रा  का हार का प्रतिशत 54. 34 है.

टीम वापसी करेगी : विराट कोहली 

 

आरसीबी की टीम लगातार ख़राब पर ख़राब प्रदर्शन करती आ रही है. ऐसे में फैन्स के हौसले टूटते दिख रहें हैं.

शुक्रवार को मिली हार के बाद विराट कोहली ने उम्मीद जताई है कि, “उनकी टीम सीजन में वापसी करेगी”.

आरसीबी अभी भी सीजन में अपनी पहली जीत के लिए संघर्ष कर रही है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

The post आईपीएल 2019 : लगातार 5 मैच हारने के बाद आईपीएल के सबस नाकामयाब खिलाड़ी बने विराट कोहली, इन्हें भी छोड़ा पीछे appeared first on Sportzwiki.