Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 की वजह से कम हो गया इन 5 खिलाड़ियों की महत्वता

इनदिनों आईपीएल 2019 खेला जा रहा है. जिसमे देश-विदेश के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं. इस आईपीएल के दौरान बहुत से युवा खिलाड़ियों का कद ऊँचा हुआ है, लेकिन पांच खिलाड़ी ऐसे भी है. जिनकी महत्वता इस आईपीएल 2019 में कम हुई है. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में ऐसे ही खिलाड़ियों का नाम बताएंगे. जिनकी महत्वता को आईपीएल 2019 ने कम किया हैं.

मार्टिन गुप्टिल 

मार्टिन गुप्टिल एक विश्वस्तरीय ओपनर बल्लेबाज है. वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है, लेकिन उनकी महत्वता को आईपीएल 2019 ने कम कर दिया है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दे रही हैं. सनराइजर्स अबतक अपने खेले 6 मैचों में से एक भी मैच में उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया है.

फाफ डू प्लेसी 

फाफ डू प्लेसी साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने शुरूआती चार मुकाबलों में फाफ डू प्लेसी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी थी. फाफ डू प्लेसी जैसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल ना कर कहीं ना कहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उनकी महत्वता को कम किया था.

युवराज सिंह 

युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस की टीम ने आपने शुरूआती 4 मैचों की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था, लेकिन पांचवे मुकाबले में युवराज सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा था. प्लेइंग इलेवन से बाहर रखकर मुंबई इंडियंस ने भी उनकी महत्वता को कम किया है.

शाकिब अल हसन 

शाकिब अल हसन को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर माना जाता है, लेकिन दुनिया के इस सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का भी आईपीएल में एक प्रकार से अपमान ही हो रहा है. सनराइजर्स ने उन्हें अपने पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में तो शामिल किया था, लेकिन उसके बाद से उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल 2019 की वजह से कम हो गया इन 5 खिलाड़ियों की महत्वता appeared first on Sportzwiki.