Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: फिर सट्टेबाजी की वजहों से सुर्ख़ियों में टूर्नामेंट, 5 गिरफ्तार

आईपीएल 2019 में टीमों का शानदार प्रदर्शन जारी है। खिलाड़ियों ने इस सीजन अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही आईपीएल में विवाद भी शुरू हो चुका है। इसमें ऑन फील्ड से लेकर ऑफ फील्ड का विवाद जुड़ा हुआ है। आईपीएल के दौरान बुकी के पकड़े जाने का सिलसिला अभी भी लगातार जारी है।

जम्मू से पकड़े गये 5 लोग

जम्मू और कश्मीर राज्य के युवा खिलाड़ी रासिख सलाम ने मुंबई के लिए डेब्यू कर अपने राज्य की शान बढाई थी और अब गलत वजहों से एक बार फिर जम्मू का नाम सुर्ख़ियों में आ गया है।

राज्य के जानीपुर से पुलिस ने 5 बुकी को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राहुल डोगरा, सुभाष मंगोत्रा, विक्रांत शर्मा, अर्जुन त्यागी और अतुल गुप्ता के रूप में की गयी है। इनपर एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है।

कैश और मोबाईल भी बरामद

इन सभी के पास से पुलिस को 67 हजार रूपये के साथ ही एक लैपटॉप और 18 मोबाइल बरामद किये गये हैं। इसी वजह से आईपीएल एक बार फिर विवाद में आ गया है। इस सीजन पहले ही पुलिस इस तरह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

केकेआर और हैदराबाद के बीच हुए सीजन के दूसरे मैच के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर से छापेमारी करने के बाद दुकान से छह मोबाइल और 50,000 की नकदी जब्त की गई थी। इसके साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पंजाब और हैदराबाद की टीम तैयार

आईपीएल के 22वें मैच में भिड़ने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम तैयार है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा।

दोनों टीमों के लिए सीजन की शुरुआत बेहतरीन रही है। हालाँकि, पिछले मैच में पंजाब को चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद को मुंबई इंडियंस के हाथों हार मिली थी। इस मैच से दोनों जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: फिर सट्टेबाजी की वजहों से सुर्ख़ियों में टूर्नामेंट, 5 गिरफ्तार appeared first on Sportzwiki.