Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: ये 6 खिलाड़ी आईपीएल का नाम इंडियन प्रीमियर लीग से बदलने को कर रहे मजबूर

आईपीएल विश्व का सबसे बड़ा टी 20 लीग है. इस लीग में पुरे विश्व के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. भारत में होने वाले इस टी 20 लीग में भारतीय खिलाड़ियों के साथ साथ विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला होता है. लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है की भारतीय खिलाड़ियों ने इस आईपीएल सीजन को विदेशी खिलाड़ियों के नाम कर दिया ही. जी हाँ, ऐसा लगता है कि इस सीजन आईपीएल में केवल विदेशी खिलाड़ी ही खेल रहे हैं ऐसे में आईपीएल का नाम बदल देना चाहिए.

सबसे जायदा अबतक रन, विकेट, छक्के, चौके, फिफ्टी के मामले में  इस बार आईपीएल सीजन का अब तक सभी रिकार्ड्स पर विदशी खिलाड़ियों का दबदबा है. इस लिस्ट में मात्र एक भारतीय खिलाड़ी शामिल है.

 

 

डेविड वार्नर 

आईपीएल इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने  6 मैचों में 349 रन बना डाले है और इस खिलाड़ी ने  इस सीजन में  एक शतक और तीन अर्धशतक लगा कर रनों के मामले में सबसे ऊपर  है. तो वही दुसरे नंबर पर भी इंग्लैण्ड के खिलाड़ी जॉनी बैरेस्टो का कब्ज़ा है.

कगिसो रबाडा 

साउथ अफ्रीका का ये तेज गेंदबाज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलता है. इस गेंदबाज ने इस सीजन में अब तक शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है और 6 मैचो में 11 विकेट अपने नाम किया है. वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल हैं.

आंद्रे रसेल 

इस सीजन आईपीएल में वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने तो प्रदर्शन के कारण उन्होंने सभी को अपन मुरीद बना डाला है. इस आईपीएल सीजन में सबसे जायदा स्ट्राइक रेट 212.39 के साथ 257 रन बनाये हैं और अब तक इस सीजन में सबसे ज्यादा 25  छक्के इनके बल्ले से निकलें हैं.

जॉनी बैरेस्टो

 

सबसे ज्यादा इस आईपीएल सीजन में 33 चौके इनके इंग्लैंड के इस बल्लेबाज के बल्ले से निकले हैं. इस सीजन की सबसे बड़ी 114 रनों की पारी भी इनके बल्ले से आई हैं.

अल्जारी जोसेफ

 

आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में वेस्ट इंडीज तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ (मुंबई इंडियंस) ने वो कर दिखाया जो अबतक आईपीएल के इतिहास में नहीं हुआ था.  एक मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी विदेशी गेंदबाज के हिस्से में जाता है. अलजारी जोसफ ने हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया.

दीपक चाहर 

 

टॉप परफॉर्मेंस की लिस्ट में केवल एक भारतीय खिलाड़ी दीपक चाहर हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं. इस खिलाड़ी ने अब तक इस सीजन में सबसे ज्यादा डॉट गेंद डाला है. चेन्नई की तरफ से खेलने वाले तेज गेंदबाज ने 6 मैचो में 73 डॉट गेंदें डालीं है और अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज रशीद खान को पीछे छोड़ा है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

 

The post आईपीएल 2019: ये 6 खिलाड़ी आईपीएल का नाम इंडियन प्रीमियर लीग से बदलने को कर रहे मजबूर appeared first on Sportzwiki.