Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 : 99 रनों की पारी खेलने के बाद क्रिस गेल की बल्लेबाजी पर उठा सवाल, भारतीय खिलाड़ी ने कहा ऐसे लोगों को आईपीएल से करो बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग हो या कोई भी टी 20 लीग उसमे विस्फोटक पारी की बात होती है, तो सबसे पहले दीमाग में कैरिबियाई खिलाड़ियों का ही नाम आता है, टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का काफी बोल बाला रहा है. कल आईपीएल के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक शानदार पारी खेली. हालाँकि गेल के इस पारी के बाद भी पंजाब की टीम मैच हार गयी. जिसके बाद उनकी भूमिका पर सवाल भी उठाने लगे.

ऐसे खिलाड़ियों को नहीं खेलना चाहिए

 

कल के मुकाबले में पंजाब के सभी बल्लेबाज फेल होते दिखे तो वही एक छोर पर खड़े क्रिस गेल बैंगलोर के सभी गेंदबाजों की जम कर खबर ले रहे थे. इस मुकाबले में क्रिस गेल ने 64 गेंदों में 10 चौकों और 5 छक्कों के मदद से 99 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकीन उनके इस योगदान के बाद भी पंजाब मैच हार गयी. जिसके बाद पूर्व भारतीय ओपनर और मौजूदा आईपीएल में कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने कहा, कि

“क्रिस गेल बड़ी पारी खेलने के बाद फील्डिंग नहीं करते हैं, ऐसे खिलाड़ी को खेलने क्यों दिया जाता है.”

जी हां, बात को सही तरीके से देखा जाये तो प्रत्येक आईपीएल का फ्रेंचाइजी उम्मीद करता है, कि उसके सभी खिलाड़ी मैदान पर फील्डिंग करें और  क्रिस गेल जैसे अनुभवी खिलाड़ी को कप्तान या गेंदबाज को दी गयी सलाह मैच का पासा पलट सकता है.

शतक से चुकने के बाद भी गेल के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

 

अगर क्रिस गेल इस मैच में शतक लगाते तो उनके नाम आईपीएल का ये सातवां शतक होता. हालाँकि अभी भी छः शतकों के साथ वो आईपीएल में नंबर एक पर हैं. चुकी क्रिस गेल अपने शतक से चुकाते हुए भी एक शतक लगा दिए, जी हां चौकिये नहीं क्रिस गेल ने 100 बार टी 20 में 50 से ज्यादा की पारी खेलने वाले एकलौते बल्लेबाज बने. इस लिस्ट में दुसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं और तीसरे पर मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पहली जीत 

 

इस सीजन आईपीएल में लगातार हार के सिलसिले को तोड़ते हुए आखिर बैंगलोर को अपनी पहली जीत किंग्स इलेवन पंजाब के को हराने के बाद मिली गयी. इस मैच में बैंगलोर की टीम शुरू से ही एक पोजिटिव माइंड सेट के साथ दिख रही थी और 174 रनों के लक्ष्य को कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की शानदार बल्लेबाजी की मदद से 8 विकेटों से एस मुकाबले को जीत लिया. इस मैच में बैंगलोर के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने दो महत्वपूर्ण विकेट लिया तो वही ए बी डिविलियर्स ने 59 रनों की नाबाद पारी खेल कर टीम को जीत दिलाए और मैन ऑफ़ द मैच चुने गए.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

 

The post आईपीएल 2019 : 99 रनों की पारी खेलने के बाद क्रिस गेल की बल्लेबाजी पर उठा सवाल, भारतीय खिलाड़ी ने कहा ऐसे लोगों को आईपीएल से करो बाहर appeared first on Sportzwiki.