Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019: BCCI ने किया 15 सदस्यीय टीम का एलान, कोहली को मिली कमान

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : एक तरफ जहां देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है. वहीं दूसरी और जून महीने में इंग्लैंड में पुरुषों का 12वां आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट 2019 का महाकुंभ शुरू होने वाला है. मुंबई में आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. इस समय सबसे बड़ी बात यह है कि भारत में आईपीएल का 12वां सीजन चल रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम की कमान विराट कोहली को दिया गया है. 12वां आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट का आगाज 30 मई से होगा जबकि फाइनल 14 जुलाई को खेला जाएगा. आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप का आगाज इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के मैच से होगा.

आपको बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली 15 सदस्यीय भारतीय टीम (Team India) का एलान कर दिया गया. एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी ने इस टीम का चयन किया. इस कमेटी में एसएसके प्रसाद, देवांग गांधी, शरणदीप सिंह, जतिन परांजपे और गगन खोड़ा शामिल हैं. टीम के चयन के वक्त कप्तान विराट कोहली व कोच रवि शास्त्री भी बैठक में शामिल थे. विराट कोहली का कप्तान के तौर पर ये पहला विश्व कप होगा जबकि खिलाड़ी के तौर पर वो अपनी तीसरा विश्व कप खेलेंगे. इस विश्व कप में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी. 12वां आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट में 10 टीमें भाग ले रही है. जिसमें भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भाग ले रही हैं.

वर्ष 1983 में कपिल की कप्तानी में पहला और फिर वर्ष 2011 में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में दूसरा वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया की नजर इस बार विराट कोहली की अगुआई में तीसरी बार खिताब जीतने पर लगी होगी. इस बार ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि धौनी के बैकअप के तौर पर दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है. रिषभ पंत को इस टीम में मौका नहीं मिला.

ऑलराउंडर के तौर पर विजय शंकर ने पिछले दिनों काफी प्रभावित किया था और उन्हें विश्व कप टीम में जगह मिल गई है. टीम में अन्य ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है. चौथे नंबर के लिए सबसे ज्यादा बहस चल रही थी और यहां पर बाजी मारी लोकेश राहुल ने. अंबाती रायुडू को चौथे नंबर का दावेदार माना जा रहा था लेकिन वो विश्व कप टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए. भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी टीम में जगह नहीं मिल पायी है.

टीम में स्पिनर की मुख्य भूमिका कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल निभाएंगे. वहीं रवींद्र जडेजा स्पिनर की भूमिका भी निभा सकते हैं और वो बल्लेबाजी और फील्डिंग में भी टीम के लिए फायदेमंद हैं. तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में तीन खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी शामिल किए गए हैं. वहीं हार्दिक और विजय भी बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे.

विश्व कप के लिए टीम इंडिया

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, रवीेंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और विजय शंकर.

The post विश्व कप 2019: BCCI ने किया 15 सदस्यीय टीम का एलान, कोहली को मिली कमान appeared first on Live Cities.